फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Study with concentration, you will surely get success

Banda News: एकाग्र होकर करें पढ़ाई, सफलता जरूर मिलेगी

Sat, 10 Aug 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Study with concentration, you will surely get success
बांदा। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने शनिवार को छात्राओं को सफलता के मूलमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि एकाग्र होकर पढ़ाई करें तो सफलता से कोई रोक नहीं सकता। बशर्ते मेहनत में ईमानदारी हो। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 15 घंटे की पढ़ाई करके पुलिस अफसर बने। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं की जिज्ञासाओं को को भी शांत किया।
विज्ञापन

अपर एसपी ने कहा कि आज विद्वान वही है, जिसके पास ज्ञान है। किताबें खूब पढि़ए। मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए कीजिए। अपना डाटा किसी से शेयर मत करिए। छात्राओं को सतर्क किया कि पोर्न साइट व अनजान वेबसाइट पर कतई सर्चिंग न करें। उन्होंने कविता से छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र भी बताए।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह व एसआई त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि नाबालिग छात्राएं बाइक या स्कूटी न चलाएं। बताया कि 18 वर्ष की कम आयु में अगर सड़क पर वाहन चलाते मिले तो अभिभावकों पर जुर्माना होगा। सजा भी हो सकती है। साइबर क्राइम एक्सपर्ट अंकित सिंह, हिमांशु, ज्योति ने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। रिश्तेदार बनकर अनजान कॉल करने वालों से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्राओं के सवाल का एएसपी दिया जवाब
रचना सिंह ने पूछा फोन पर बंधक बनाना क्या है। इस पर एसपी ने बताया कि यह अपराध है। इसमें अपराधी आपको सोशल मीडिया में लाइव रखता है। इससे बचने के लिए नेट ऑफ कर दें। तुरंत पुलिस को सूचना दें। जया शुक्ला ने पूछा क्या बैटरी वाली स्कूटी चला सकते हैं। इस पर अपर एसपी ने कहा कि बालिग होने पर सभी गाड़ी चला सकते हैं। नाबालिग में नहीं। इसके अलावा अंशिका द्विवेदी, संस्कृति सिंह, आकांक्षा सिंह, पूजा ने सुरभि सिंह और अंजलि ने सवाल पूछे।



इनका रहा सहयोग
प्रधानाचार्य अमिता सिंह, प्रबंधक ममता देवी, आचार्य किरन जैन, वर्षा गुप्ता, सुमन सक्सेना, करुणा निगम, शैलजा तिवारी, वीरेंद्र, जेपी, विद्याविलास, कोदा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed