फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students took command of police stations for three hours

छात्र-छात्राओं ने तीन घंटे संभाली थानों की कमान

Fri, 20 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students took command of police stations for three hours
बबेरू में कोतवाली प्रभारी की सीट पर बैठकर फरियादें सुनतीं छात्रा आस्था साहू। - फोटो : BANDA
बबेरू/अतर्रा/गिरवां। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को थानों की कमान छात्र-छात्राओं के हवाले रही। छात्र-छात्राओं ने कई घंटे थाना प्रभारियों की भूमिका अदा की। फरियादें सुनीं और पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेपी शर्मा इंटर कॉलेज, बबेरू में 11वीं की छात्रा आस्था साहू ने तीन घंटे कोतवाली की कमान संभाली। उन्होंने कई महिलाओं से उनकी अर्जी ली और बातचीत की। तीन शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने महिलाओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसआई चंद्रपाल, सत्येंद्र पाल, अल्पना भारतीय, सोनम मौर्य, दुर्गेश गुप्ता, राजेश्वरी पांडे, रामा त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गिरवां में पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र मोक्ष मिश्रा ने तीन घंटे इंसपेक्टर की सीट संभाली। प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने महिला हेल्प डेस्क, बीट प्रणाली, आरटी सेट, रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाने में आदर्श इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा पूर्ति देवी कई घंटे थाना प्रभारी की भूमिका में रहीं। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में छात्रा ने महिला फरियादियों की समस्याएं सुनीं। निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, आशीष मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, रामप्रकाश चतुर्वेदी, सुम्मेर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed