फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students showed their skills in Computer Aided Design Challenge

Banda News: कंप्यूटर एडेड डिजाइन चैलेंज में छात्रों ने दिखाई दक्षता

Sat, 17 May 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in Computer Aided Design Challenge
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर एडेड डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की दक्षता व प्रवीणता का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को यांत्रिक, अभियांत्रिकी विभाग एवं एमडीएसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कंप्यूटर एडेड डिजाइन चैलेंज 2.0 आयोजित हुई। प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ऑटोकैड और सॉलिड वर्क्स जैसे प्रमुख सॉफ्टवेयर पर अभिकल्पन कार्य किए। इस दौरान छात्रों ने समयबद्ध रूप से दिए गए डिजाइन कार्यों को पूरा कर अपनी रचनात्मकता एवं तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑटोकैड सॉफ्टवेयर प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की टीम ने छात्र प्रियांशु के नेतृत्व में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सॉलिड वर्क्स सॉफ्टवेयर की प्रतिस्पर्धा में द्वितीय वर्ष की टीम का नेतृत्व कर रहे छात्र अनमोल वर्मा ने तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशन प्रो. एसपी शुक्ला एवं वित्त अधिकारी पंचानन वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान निदेशक ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान एवं नवाचार क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed