फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students opened front against commercial exhibition

Banda News: व्यावसायिक प्रदर्शनी के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा

Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Students opened front against commercial exhibition
बांदा। पंडित जेएन कॉलेज में वर्तमान समय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। दूसरी तरफ कॉलेज के ग्राउंड में व्यावसायिक प्रदर्शनी लगा दी गई है। इसको लेकर छात्रों ने एतराज जताया है। तत्काल प्रभाव से प्रदर्शनी हटाए जाने की मांग करते हुए छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जेएन कॉलेज ग्राउंड में व्यावसायिक प्रदर्शनी लगाए जाने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बताया कि डिग्री कॉलेज का खेल मैदान है। इस पर जिला प्रशासन के द्वारा व्यवसायिक प्रदर्शनी को परमिशन दे दी गई है, जो अनुचित है, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि प्रदर्शनी उनकी अनुमति के बिना लगाई गई है। छात्र नेता एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सनी पटेल के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद खेल के मैदान को व्यापार के लिए उपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनी की वजह से महाविद्यालय में संचालित परीक्षाएं बाधित हो सकती हैं। पुलिस व सेवा में भर्ती के लिए छात्र-छात्राएं इसी मैदान पर अपनी शारीरिक तैयारी करते हैं। महाविद्यालय से भी परमीशन नहीं ली गई। छात्रों ने कहा कि तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रोहित मिश्रा, प्रमोद कुमार, शिवम, मित्रसेन, मान सिंह यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed