{"_id":"5c7822c4bdec224c7f23dba3","slug":"students-learn-to-avoid-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को अवसाद से बचने की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को अवसाद से बचने की सीख
Thu, 28 Feb 2019 11:34 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
इनोवेशन में छात्रा को पुरस्कृत करते प्राचार्य डॉ.एनएल शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में इनोवेशन एवं मोटीवेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ.नंदलाल शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आने वाली कठिनाइयों और उनका सामना करने का हौसला दिलाते हुए अवसाद से बचने को कहा।
विज्ञापन
ऋणात्मक विचारों के मकड़जाल से बचने की सीख दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. एसएन त्रिपाठी ने शिक्षण में अभिरुचि पैदा करने के लिए सजा के बजाए उत्साहवर्धन का महत्व देने पर बल दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज अस्थाना ने कहा कि अनुशासित होकर मंजिल को पाया जा सकता है। डॉ. अर्पणा मिश्रा ने शैक्षिक भ्रमण का महत्व बताया। स्व: रचित कविता के लिए सुखेंद्र कुमार को और मंच संचालन के लिए किरन सिंह तथा आकांक्षा सिंह को पुरस्कृत किया। समूह कार्य की क्षमता के लिए प्रभा देवी, निधि सिंह, अनुराधा यादव, कविता पटेल और मंजू विश्वकर्मा पुरस्कृत हुईं।
विज्ञापन
उधर, चुनाव में 90 फीसदी से अधिक मतदान के लिए महाविद्यालय में डॉ.अतुल कुमार शुक्ल के संयोजकत्व में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मतदान के प्रेरित किया। इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रो.डॉ.राजेश गुप्ता और वनस्पति विभाग के डॉ.मनोज अस्थाना, सैन्य अध्ययन के डॉ.लालबहादुर राम सहित रामसुभाष वर्मा, सूर्यकांत मिश्र, जान्हवी उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन