फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student dies due to electric current from submersible

Banda News: सबमर्सिबल के करंट से छात्र की मौत

Wed, 03 Apr 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to electric current from submersible
खत्री पहाड़। सबमर्सिबल के करंट की चपेट में आकर छात्र गंभीर हो गया। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शुभम उर्फ शत्तन (16) बुधवार को दोपहर 12 बजे अपने घर में नहा रहा था। बाथरूम से बाहर निकलने पर उसने सबमर्सिबल बंद करने के लिए प्लग को छुआ तो उसमें आए करंट से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा अनूप कुमार ने बताया कि दो भाई व एक बहन में भाई से शुभम छोटा था। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज गिरवां में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन

पिता महेश ने बताया कि मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा लिखाकर कुछ बनाना चाहता था। भगवान को कुछ और ही मंजूर था। शुभम समय निकालकर सुबह का अखबार भी बांटने का काम करता था। पिता का कहना है कि बेटा पढ़ने में होशियार था और जीवन में कुछ बनने की चाह रखता था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि करंट से छात्र की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed