फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student and farmer committed suicide by hanging

छात्र और किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Student and farmer committed suicide by hanging
बांदा/खप्टिहा कलां। अलग-अलग स्थानों पर इंटर के छात्र और युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना शहर के कालूकुआं और दूसरी खप्टिहा कलां गांव की है। किशोर की आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। पुलिस ने जांच के लिए किशोर का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। किसान की आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

कोतवाली नगर और कालूकुआं पुलिस चौकी क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी आनंद शुक्ला के पुत्र मृदुल शुक्ला (17) ने बुधवार की शाम घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मां राजकुमारी काली देवी मंदिर में पूजन के लिए गई थी। भाई मयंक शुक्ला कोचिंग में पढ़ा रहा था। पेशे से किसान पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

देर शाम घर लौटी मां ने मृदुल को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। हंसिया से फंदा काटकर नीचे उतारा। जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई ने बताया कि मृदुल आदर्श बजरंग इंटर कालेज में 12वीं का छात्र और एनसीसी कैडेट्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की एक युवती से बातचीत करता था। उससे शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर अक्सर घरवालों से झगड़ता था। घटना से पहले भी उसने बात की थी। हालांकि भाई आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सका। मृदुल दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में धर्मेंद्र (37) ने गुरुवार की सुबह कमरा बंदकर रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पशुबाड़े से घर पहुंची पत्नी वंदना को दरवाजे अंदर से बंद मिले। उसने घरवालों को सूचना दी और बमुश्किल दरवाजे खोले। धर्मेंद्र फंदे से लटक रहा था। नजदीक में ड्रम रखा। आशंका जताई कि इसी में खड़े होकर धर्मेंद्र गले में फंदा कस लिया।

जीवित होने की आशंका पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मुताबिक पति धर्मेंद्र उसके साथ पशुबाड़ा गया था। वह भैंस का दूध निकालने लगी, तभी बिना बताए चले गए। धर्मेंद्र पेशे से किसान था। उसके दो पुत्र अभिनव और शिवाय हैं। दो बहन रानू व दीक्षा की शादी कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed