{"_id":"66abd3ad695e422bb704a06c","slug":"strike-in-protest-against-the-murder-of-advocate-in-hardoi-banda-news-c-212-1-sknp1008-113905-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हरदोई में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हरदोई में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हड़ताल
विज्ञापन
बांदा। हरदोई में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में यहां के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाए जाने सहित हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि 30 जुलाई को हरदोई में वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मलहोत्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शासन-प्रशासन ने अभी तक मृतक आश्रितों को न ही कोई अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई और न ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये की अहेतुक सहायता देने के साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने और अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, थाना वेरीफिकेशन होने के बाद भी रिवेरीफिकेशन के नाम पर जमानतदारों को पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन दौड़ाया जा रहा है, जिससे महीनों जमानत के बाद भी आरोपी जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। विधि विरुद्ध ऐसे नियमों पर रोक लगाई जाए। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।