{"_id":"596667964f1c1be17f8b471d","slug":"strike-after-seven-days-if-not-regulatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनियमितीकरण न हुआ तो सात दिन बाद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनियमितीकरण न हुआ तो सात दिन बाद हड़ताल
अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मियोें की चेतावनी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आयुक्त को भेजा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल में कार्यरत जल संस्थान के दैनिक वेतन कर्मियों ने विनियमितीकरण किए जाने की फिर मांग की है। पहले भी यह मुद्दा उठा चुके हैं। सात दिनों में विनियमितीकरण न होने पर हड़ताल और प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को यहां मंडल मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में दैनिक वेतन कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र दुबे को ज्ञापन दिया। मंडलायुक्त/जल संस्थान अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि वह 1992 से दैनिक वेतन पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया, जबकि कई महीने पहले शासनादेश जारी हो चुका है। महाप्रबंधक के आश्वासन पर उन्होंने अदालत से अपना मुकदमा भी वापस ले लिया है, लेकिन महाप्रबंधक वादे से मुकर गए और अब तक नियमित नहीं किया। मजदूरों ने कहा कि वह कई बार कमिशभनर और डीएम से फरियादें कर चुके हैं। आयुक्त और डीएम के आदेशों पर भी विनियमितीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में रामसजीवन, रामरतन, राजकिशोर, नत्थू, उमेश चंद्र, गया प्रसाद, रामपाल, रविंद्र कुमार, बदलू, शिवशरण, बनंदी, शेख रहीम, रामचंद्र, पप्पू, सुभाषचंद्र त्रिपाठी इत्यादि शामिल रहे। ज्ञापन के साथ विनियमितीकरण संबंधी शासनादेश की फोटो प्रति भी लगाई गई है।