फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stoves are cold in the houses of two hundred retail vegetable vendors

दो सौ फुटकर सब्जी विक्रेताओं के घरों में चूल्हे ठंडे

Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stoves are cold in the houses of two hundred retail vegetable vendors
कलक्ट्रेट में रखी पेटिका में ज्ञापन डालते। - फोटो : BANDA
बांदा। थोक मंडी को खोलकर शहर की पुरानी फुटकर सब्जी मंडी ‘लॉक’ कर दिए जाने से एक ओर जहां शहर के आम नागरिकों को रोजमर्रा की सब्जी के लिए भटकना और महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ दो सैकड़ा से ज्यादा फुटकर सब्जी विक्रेताओं के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। शासन की गाइड लाइन के बाद भी फुटकर मंडी नहीं खोली जा रही। फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन घोषित होने के बाद चौक बाजार में स्थित शहर की पुरानी मुख्य सब्जी मंडी को प्रशासन ने बंद करा दिया था। यह इलाका हॉटस्पॉट बताया गया था। शहर से कई किलोमीटर दूर तिंदवारी रोड पर स्थित मंडी समिति परिसर में थोक सब्जी व्यापार की अनुमति दी गई है। यहां सिर्फ थोक व्यापारी ही दाखिल हो पाते हैं। उन्हें मंडी सचिव ने पास जारी किए हैं।
विज्ञापन

फुटकर सब्जी बेचने की अनुमति नहीं है। ऐसे में जहां आम लोग फुटकर सब्जी नहीं ले पा रहे, वहीं पुरानी मंडी से बेदखल हुए फुटकर विक्रेता बेरोजगार हो गए हैं। दो माह से कारोबार ठप होने से तमाम घरों में चूल्हे नहीं जल रहे। भुखमरी की कगार पर हैं। उनका कहना है कि अब पुरानी सब्जी मंडी से हॉटस्पॉट खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार भी खुलने लगा है। ऐसे में सब्जी मंडी की अनुमति न दिया जाना दैनिक कमाने-खाने वाले सब्जी विक्रेताओं को भुखमरी की कगार पर ढकेल रहा है। बुधवार को सब्जी विक्रेताओं ने कलक्ट्रेट में दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें पुरानी मंडी में अनुमति दी जाए। वह लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। दो महीने से बेरोजगारी के चलते बच्चे भूखमरी की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed