{"_id":"6127d2698ebc3e79dd285c83","slug":"sticks-were-used-in-the-dispute-nine-injured-from-both-sides-banda-news-knp6484062105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में लाठियां चलीं, दोनों पक्ष से नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में लाठियां चलीं, दोनों पक्ष से नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलने से तीन युवतियों समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के शुकुलकुआं में गुरुवार को सुबह जागेश्वर और छोटू के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच लाठी चटकीं तो दोनों के परिजन भी मारपीट में शामिल हो गए। दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। एक पक्ष से जागेश्वर समेत उसकी पुत्री राखी, पत्नी चुन्नी व भाई रामेश्वर घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से छोटू समेत पुत्र रज्जू, पुत्री ज्योति, नाती कृष्णा और भतीजा रोहित जख्मी हो गए। जागेश्वर का आरोप है कि छोटू शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। मना करने पर विवाद करने लगा था। छोटू का आरोप है कि जागेश्वर का पुत्र अभद्रता कर रहा था।
विज्ञापन
इसी वजह से लाठियां चल गईं। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।