फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sticks and axes broke out in a minor dispute, one died

Banda News: मामूली विवाद में चली लाठी-कुल्हाड़ी, एक की मौत

Wed, 01 Nov 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sticks and axes broke out in a minor dispute, one died
बांदा। पड़ोसी की बेटी की चप्पल टूटने से उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी ने मजदूर के सिर पर लाठी और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अतर्रा सीएचसी में दिखाने के बाद जिला अस्पताल फिर कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट अस्पताल में बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाने में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव निवासी कमतू यादव (50) की बेटी नीतू (16) मंगलवार की शाम चार बजे करीब अपने घर में कामकाज कर रही थी। तभी पड़ोसी की रहने वाली चुनकी ने उस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसकी बेटी की चप्पल तोड़ दी है और नीतू के साथ मारपीट कर दी। उसे बचाने आया उसके पिता कमतू यादव पर चुनकी के पति कमलेश ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी और लाठी लगने से वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर अतर्रा सीएचसी पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान कमतू यादव ने बुधवार को सुबह दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर मेडिकल कॉलेज बांदा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां मृतक की पत्नी रामदुलारी ने कमलेश, उसकी पत्नी चुनकी और भाई बाबू के खिलाफ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदुलारी ने बताया कि उसके तीन पुत्री एक पुत्र है। मृतक गांव में रहकर मजदूरी करता था। गिरवां इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed