फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stealing millions of homes from three houses for the second consecutive day

लगातार दूसरे दिन तीन घरों से लाखों की चोरी

Tue, 02 Apr 2019 11:23 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Stealing millions of homes from three houses for the second consecutive day
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान देखकर दर्द बयां करती पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 थाना पुलिस की सुस्ती से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महेवा की चोरियों का अभी सुराग भी नहीं लग सका था कि एक बार फिर बकेवर के इकनौर गांव में चोरों ने तीन घरों में धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार अपने-अपने घरों में ही गहरी नींद में थे। छत के रास्ते से दाखिल हुए चोरों ने अलमारी तोड़कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह नींद खुलते ही घर का बिखरा सामान देखकर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज किया। साथ ही शातिर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन



पहली घटना में सोमवार की रात ग्राम इकनौर में रहने वाले किसान भंवर सिंह यादव पुत्र सोनपाल अपनी पत्नी के साथ भोपाल मध्यप्रदेश गए थे। घर पर उनका बेटा राजू यादव व उसकी पत्नी रीना व बेटी घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। तभी पीछे की दीवार से चढ़कर चोर अंदर आ गए और कमरे का ताला काटकर कमरे में रखे बक्से से दो लाख के गहने व 13 चांदी के सिक्के, गणेश लक्ष्मी चांदी व हजारों की रकम ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव के किसान मुकेश यादव पुत्र म

लखान सिंह के घर पर हुई। यहां चोरों ने बाहर के कमरे में सो रही उनकी लड़की के पास रखी कमरे की चाबी ली व कमरा खोलकर वहां रखा बक्सा उठा कर दूसरे कमरे में ले गए। उसमें रखे 15 हजार रुपये नगद, दो अंगूठी सोने की, एक नाक का फूल, चांदी का दीपक, दो चांदी के सिक्के, दो जोड़ी तोड़ियां, पायलें, एक जोड़ी कांधनी भी पार कर दिए। इसके बाद पीछे गेट की सांकल काटकर जंगल की ओर निकल गए। जब सुबह गृहस्वामिनी शशि देवी जागीं तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। बाहर निकली तो पता लगा कि बगल के मकान में भी राजू के यहां चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, तीसरी घटना में गांव के किसान शिवप्रसाद उर्फ छोटे पुत्र भगवानदास के घर में पीछे से घुसे चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों को उठाकर बीहड़ की ओर खेतों में ले गए। इसमें रखे सोने की जंजीर, बाला, चार अंगूठी, चांदी की पायलें, 13 सिक्के गणेश लक्ष्मी के व 17 हजार रुपये नगद व चाचा जगतनरायण का भी बक्सा साथ ले गए।


इसमें रखे दो सोने के हार, सोने की चूड़ी व झुमकी व एक जंजीर पेंडिल सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। जब सुबह घर के लोग जागे तो चोरी का पता चला। बाद में खाली बक्से खेतों में पडे़ मिले। तब बकेवर थाना पुलिस को सूचना दी तो बराउख चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे व बारीकी से तीनों घटना स्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष त्रिपाठी ने कहा उक्त दो दिन हुई चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने की बात कही। कहा कि टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed