फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stay healthy with yoga in a run-of-the-mill life

भागदौड़ भरी जिंदगी में योग से रहें निरोग

Thu, 14 Apr 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Stay healthy with yoga in a run-of-the-mill life
Stay healthy with yoga in a run-of-the-mill life - फोटो : BANDA
बांदा। स्वस्थ रहने और रोगों की रोकथाम के लिए संतुलित आहार और नियमित योग बेहतर उपाय है। भागदौड़ से भरी जिंदगी में यह और ज्यादा अहम बन गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चल रहे आयोजनों में एनसीसी कैडेट्स की ओर से बनाई मानव शृंखला के दौरान चीफ एनसीसी आफिसर मंगल प्रसाद ने ये टिप्स दिए।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यालय के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स मानव शृंखला बनाई। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि योग भारतीय जीवन पद्धति की प्राचीन परंपरा है। इसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ काम करने का मौका होता है। यह सब स्वस्थ भी रहते हैं। न सिर्फ बीमारियां दूर होती हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक तकलीफोें से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन

खेल अध्यापक रमेशंचद्र ने कहा कि संतुलित आहार में कैलोरी, प्रोटीन, खनिज, वैकल्पिक पोषक तत्व होते हैं। शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है। आयोजन 60 यूपी बीएन एनसीसी, फतेहपुर यूनिट के तत्वावधान में हुआ। कैडेट्स अभिषेक सिंह, अतुल यादव, रमन सिंह, निखिल द्विवेदी, नीरज, सुमन समेत कॉलेज स्टाफ और अन्य कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed