{"_id":"60d8b7388ebc3ebf550dd9fc","slug":"state-president-filled-the-enthusiasm-among-the-workers-banda-news-knp6368506160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओें में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओें में भरा जोश
विज्ञापन
बांदा। सेवा ही संगठन है अभियान के तहत प्रदेश के 40 जनपदों के दौरे पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को बांदा पहुंचे और जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि कोरोना कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ है। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बाद में कोरोना से दिवंगत हुए भाजपा नेताओं के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। फतेहपुर से होकर बांदा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने तिंदवारी के पीएचसी के कोविड टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया।
आशाओं को कोविड-19 किट प्रदान किए। प्रदेश अध्यक्ष ने वैक्सीनेशन सेंटर में मौजूद एएनएम, आशाओं व नर्सों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और कोरोना काल में उनकी सेवा को सराहा। कहा कि फ्रंटलाइन वर्करों का सभी को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
नसीहत दी कि वैक्सीन लगवाने से कतराना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विस चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाएं।
कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाने को कहा। बाद में प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा नगर निवासी स्वर्गीय कमलेश श्रीवास्तव व छोटी बाजार निवासी स्वर्गीय दिनेश ओमर के घर पहुंचकर परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी सत्य कुमार, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, संतोष गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, कल्लू सिंह राजपूत, वंदना गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रजत सेठ, अतुल मोहन आदि मौजूद थे।