{"_id":"6ad66604602e2516fc0777fa","slug":"staging-of-the-burning-of-lanka-and-the-slaying-of-kumbhakarna-banda-news-c-212-1-bnd1007-153643-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लंका दहन और कुंभकर्ण वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लंका दहन और कुंभकर्ण वध का मंचन
Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो -22- तिंदवारी में लंका दहन का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
तिंदवारी/अतर्रा। जिले में रामलीला महोत्सव के दौरान रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। तिंदवारी में लंका दहन और अतर्रा में कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। शहर के प्रागी तालाब रामलीला में भी लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध की लीला दिखाई गई।
तिंदवारी में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और हनुमान जी के समुद्र लांघकर अशोक वाटिका पहुंचने का मंचन हुआ। इसके बाद लंका दहन की लीला दिखाई गई। कमेटी प्रबंधक हरवंश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, सत्येंद्र सिंह और आलोक द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अतर्रा के रघुनाथ भवन में श्रीरामचरितमानस समाज के तत्वावधान में लीला हुई। इसमें मेघनाद ने शक्तिबाण चलाकर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे, जिससे लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई। इसके बाद युद्ध में कुंभकर्ण ने वानर सेना को नुकसान पहुंचाया, लेकिन अंत में श्रीराम ने उसका वध कर दिया।
विज्ञापन
महंत ताराचंद्र तिवारी ने बताया कि श्रीराम की भूमिका मोनू दीक्षित, लक्ष्मण की सचिन, विभीषण की रामऔतार, मेघनाद की बबलू गर्ग और हनुमान की कामता तिवारी ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कालका प्रसाद शिवहरे, धीरेंद्र शर्मा, विवेक मिश्रा, बड़ा गुप्ता और राजू पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो -22- तिंदवारी में लंका दहन का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद