{"_id":"66b7a3c9619136cffc0a416c","slug":"stadium-warriors-won-the-final-by-23-25-banda-news-c-212-1-bnd1004-114265-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टेडियम योद्धा ने फाइनल में 23-25 से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टेडियम योद्धा ने फाइनल में 23-25 से हासिल की जीत
विज्ञापन
बांदा। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपद की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में स्टेडियम योद्धा ने जीआईसी टीम को 23-17 से हराकर ट्राफी जीती। आयोजकों ने विजेता व उप विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में शनिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहला और उद्घाटन मैच स्टेडियम योद्धा व खानकाह इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ने 12-31 के अंतर से जीत हासिल की। उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी व एसडीएम राहुल द्विवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दूसरा मैच व सेमी फाइनल आईटीआई योद्धा तथा स्टेडियम बांदा के बीच हुआ। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। स्टेडियम बांदा ने 11-29 के अंतर जीत हासिल की। दूसरे सेमी फाइनल मैच जीआईसी व स्टेडियम योद्धा के बीच हुआ। स्टेडियम योद्धा ने 23-17 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मैच स्टेडियम बांदा व स्टेडियम योद्धा के बीच हुआ। स्टेडियम बांदा और स्टेडियम योद्धा के बीच कांटे का मैच चला। अंतिम रेड तक मैच गया। अंतत: स्टेडियम योद्धा ने दो प्वाइंट से मैच जीता। फाइनल स्कोर 23-25 रहा। रेड में शुभम सिंह, मुन्ना यादव व अजय रहे। वहीं डिफेंस में इंद्रसेन, अभिषेक, उदय व अभय रहे। पंकज का खेल सराहनीय रहा। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट कमल सिंह यादव ने क्रीड़ा अधिकारी राहुल द्विवेदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। एसडीएम व अन्य आयोजकों ने विजेता व उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर शिव कुमार गुप्ता,कमल, धनंजय करवरिया, इंद्रवीर, शाहिद बली, वैभव उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका प्रवीण, सुरेश व फरीद ने निभाई।