{"_id":"6754911b2eca792634058983","slug":"stadium-trainees-won-the-cricket-tournament-by-nine-wickets-banda-news-c-212-1-bnd1005-119063-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टेडियम ट्रेनिज ने नौ विकेट से क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टेडियम ट्रेनिज ने नौ विकेट से क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जूनियर क्रिकेट (बालक वर्ग) टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्टेडियम स्वराज और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज की धारदार गेंदबाजी के आगे स्टेडियम स्वराज के खिलाड़ी 78 रन पर ही पवेलियन लौट गए। इस तरह ट्रेनीज ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। ट्रेनीज के बल्लेबाज गौरव को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने स्टेडियम स्वराज व स्टेडियम ट्रेनीज के बीच टॉस कराया। टॉस जीत कर स्टेडियम स्वराज ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
निर्धारित 20 ओवर में टीम 78 रन बनाकर आलआउट हो गई। बल्लेबाज अनुराग ने सर्वाधिक 14, प्रतीक ने 12 व रौनक ने दस रन बनाए। ट्रेनीज के गेंदबाज उज्ज्वल ने तीन, अभय ने दो तथा ओम व युवराज ने एक-एक विकेट लिए। स्टेडियम ट्रेनीज ने एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज गौरव ने चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाया और नाबाद रहे। आयुष ने 20 रन बनाए। गेंदबाज मोहम्मद एक विकेट लेने कामयाब रहे। अन्य गेंदबाज विकेट को तरस गए। अंपायरिंग शिवांक खरे व अनुभव नामदेव ने की। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल, प्रशिक्षक शिव प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे। विजेता व उप विजेता टीमों को खेल विभाग ने पुरस्कृत किया।