{"_id":"6751e311eb9829a0820c07e2","slug":"stadium-trainees-beat-heera-model-by-203-runs-banda-news-c-212-1-bnd1005-118998-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टेडियम ट्रेनिज ने हीरा मॉडल को 203 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टेडियम ट्रेनिज ने हीरा मॉडल को 203 रन से हराया
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को स्टेडियम ट्रेनीज व हीरा मॉडल स्कूल के बीच मैच हुआ। इसमें गौरव की शतकीय पारी से स्टेडियम ट्रेनीज ने हीरा मॉडल को 203 रन से हराया। हीरा माडल 23 रन ही बना सकी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद दोनों टीमों के बीच टॉस कराया। स्टेडियम ट्रेनीज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 227 रनों का विशाल लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। बल्लेबाज गौरव ने 130 और ओम ने 59 रनों की धुआंधार पारी खेली। हीरा मॉडल के गेंदबाज असहाय दिखे।
सैय्यद रब्बानी और कामरान महज एक-एक विकेट ले पाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हीरा मॉडल की टीम महज 23 रनों पर ही ढेर हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। गेंदबाज अभय व अर्जुन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं ओम ने दो विकेट लिए। अंपायर शिवांंक खरे और अनुभव नामदेव रहे। प्रतियोगिता के चौथे दिन स्टेडियम स्वराज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बीच मैच होगा। मैच में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल व प्रशिक्षक शिव प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।