फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stadium Red beat Stadium Green by 60 runs

Banda News: स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ग्रीन को 60 रनों से हराया

Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Stadium Red beat Stadium Green by 60 runs
बांदा। स्टेडियम में संडे लीग अंडर 15 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। रविवार को हुए उद़घाटन मैच में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ग्रीन को 60 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के खेल में स्टेडियम रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रेड ने सभी विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज यशवर्धन ने 34 रन, उद्वव ने 32 रन, उज्जवल ने 23 और अथर्व ने 18 रन का योगदान दिया। ग्रीन के गेंदबाज प्रतीक दीक्षित और नीलेंद्र ने तीन तीन विकेट व युवराज ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करती हुई स्टेडियम ग्रीन 17वें ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ग्रीन के बल्लेबाज नीलेंद्र ने 33 रन, गौरव ने 22 रन, और रौनक ने 12 रन का योगदान दिया। रेड के गेंदबाज यशवर्धन ने तीन विकेट, सैफ और ओम ने दो दो विकेट प्राप्त किए। मैच का उद़घाटन जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खां ने किया। मौके पर संरक्षक विजेंद्र पांडे, अनिल अवस्थी, मनोज मिश्रा, उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, कोच शिवप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed