फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   St. Mary's captain sworn in

सेंट मैरीज में कैप्टन ने ली शपथ

Sat, 30 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
St. Mary's captain sworn in
सेंटमेरीज में कैप्टन और वाइस कैप्टन का शपथ ग्रहण समारोह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सेंटमैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न कक्षाओं को चुने गए कैप्टन और वाइस कैप्टन को समारोह के बीच शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी और इलाहाबाद जोन के रेलवे पुलिस महानिरीक्षक एलबीएन टोनी देव कुमार सपरिवार शरीक हुए। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच कैप्टन बच्चों ने शपथ ली। जूनियर सेक्शन के छात्रों में कैप्टन चुने गए प्रियांश निगम, अंशुल गुप्ता, शाश्वत मिश्रा, अंकित यादव, ऋषभ आनंद और अमय मिश्रा शामिल रहे। छात्रा कैप्टन में जान्हवी सिंह परिहार, दीपाली गुप्ता, शकुन परमार, पलक गोयल, याशिका स्योलानी, हर्षिता निगम और अंजुम बानो शामिल रहीं।

विज्ञापन


इसी तरह वाइस कैप्टन छात्रों में शाश्वत गुप्ता, निष्प्रिह शुक्ला, सैय्यम मोहम्मद सलमान, शशांक दुबे ने शपथ ली। वाइस कैप्टन (जूनियर सेक्शन) छात्राओं में तृप्ति गुप्ता, मोहिता जैन और शांभावी पांडेय को शपथ दिलाई गई। इन सभी ने आकर्षक मार्च पास्ट किया और मंच पर पहुंचकर अतिथियों को सलामी दी। इन सभी कैप्टनों को बैज व शैसे से विभूषित किया गया। कैप्टनों ने ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपना कार्य निर्वाहन करने की शपथ ली। समारोह में छात्र-छात्राओं ने ईश वंदना और स्वागत गीत गाया। महानिरीक्षक श्री टोनी ने बच्चों को एपीजे अब्दुल कलाम, सीवी रमन, मदर टेरेसा के उदाहरण देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। स्कूल प्रधानाचार्य फादर ए सुसई रतनम ने महानिरीक्षक श्री टोनी और उनकी धर्मपत्नी मानिशा एंटोनी को स्मृति चिन्ह भेंट किए। बांदा नगर पुलिस उपाधीक्षक प्रभात कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed