फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sprinkled water was pumped into the ration sacks

सरकारी राशन के बोरों में पंप लगा छिड़का पानी

Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sprinkled water was pumped into the ration sacks
बांदा। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा विभिन्न योजनाओं और कोटेदारों को आपूर्ति किए जाने वाले राशन (गेहूं/चावल) में घटतौली का बड़ा मामला उजागर हुआ है। गोदाम में रखे गेेहूं के बोरों को पंप लगाकर पानी से भिगोते रंगे हाथ पकड़े जाने पर निगम के डिपो मैनेजर ने कोतवाली में संबंधित गोदाम के प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम ने भी मौके पर जाकर जांच की है। वह डीएम को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


शहर से चंद किलोमीटर दूर महोबा रोड पर खैराडा के पास स्थित प्राइवेट गोदाम को उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम ने किराए पर ले रखा है। यहां सरकारी गेहूं और चावल रखा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर गेहूं लादने गए ट्रक ड्राइवरों आदि ने देखा कि गोदाम में रखे बोरों को टुल्लू पंप लगाकर पानी से सींचा जा रहा है। ताकि बोरों का वजन बढ़ जाए। इसी बीच किसी ने यह सूचना उप जिलाधिकारी सदर अनुज सिंह (आईएएस) को दे दी।
विज्ञापन


वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एफसीआई के एरिया मैनेजर रवींद्र जाटव भी पहुंच गए। गोदाम में रखे सैकड़ों बोरे पानी से गीले थे। पिछवाड़े की ओर रखी टंकी का पानी पंप से बोरों में डाला जा रहा था। गोदाम में करीब 1800 मीट्रिक टन गेहूं और 200 मीट्रिक टन चावल रखा हुआ है। एसडीएम और एरिया मैनेजर ने भीगे गेंहू और चावल के नमूने लेकर सील कर दिए। गोदाम की देखरेख करने वाले प्राइवेट प्रबंधक मौके पर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (डिपो) आयुष्मान शुक्ला ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बोरों में भारी मात्रा में पानी डाला गया है। गोदाम प्रबंधक एलसी मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 उधर, निगम के एरिया मैनेजर श्री जाटव ने बताया कि तीन प्रबंधकों की जांच कमेटी बनाई गई है। वह 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देंगे। और अधिक ब्योरा बताने से एरिया मैनेजर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह बहुत ज्यादा परेशान हैं। ज्यादा बात नहीं कर सकते।


एसडीएम अनुज सिंह ने बताया कि उनको फोन पर सूचना मिली थी कि पंप लगाकर गोदाम में रखे राशन के बोरों में पानी डाला जा रहा है। वे मौके पर गए तो ऐसा ही मिला। एसडीएम ने कहा कि विभागीय प्रबंधक ने एफआईआर दर्ज करा दी है। शनिवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। डीएम जैसा चाहेंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed