{"_id":"6020288a8ebc3e26a37b1eb1","slug":"sports-prize-tournament-collage-run-banda-news-knp6104979113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामी नगर ने बदौसा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामी नगर ने बदौसा को हराया
विज्ञापन
बदौसा। निजामी नगर में चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में निजामी नगर की टीम ने बदौसा को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बदौसा टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाए। निजामी नगर टीम के गेंदबाज मोइन खां मोनू ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निजामी नगर की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। मैच का उद्घाटन अतर्रा महाविद्यालय पूर्व अध्यक्ष विवेक बिंदु तिवारी ने किया। टूर्नामेंट संयोजक राजकुमार गुप्ता, सह संयोजक जैद खां, फैसल आफताब बबलू, कययूम खां, रामकिशोर पाल, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद थे। (संवाद)
--------------------
ठुमरी में विजेता, सारंगी में अंतरा अव्वल
बदौसा/अतर्रा। श्रुति संगीत शिक्षा समिति विद्यालय, अतर्रा में शास्त्रीय संगीत की संभागीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल वर्ग ख्याल गायन में आयना गुप्ता, ध्रुपद में रितेश कुमार, ठुमरी में विजेता व सारंगी में अंतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय संगीत की संभागीय परीक्षा नाटक अकादमी, लखनऊ के संगीत सहायक अनिल यादव के निर्देश पर तीन पैनल ने चयन किया। इसमें मंडल के चारों जनपदों से आए 27 छात्रों ने प्रतिभाग किया। ख्याल गायन में आंचल गर्ग द्वितीय, किशोर वर्ग ख्याल गायन में सत्येंद्र पांडेय प्रथम, मोहित तिवारी (चित्रकूट) द्वितीय रहे। युवा वर्ग से ठुमरी गायन में मोहित तिवारी, राकेश सोनी प्रथम रहे। तबला वादन बाल वर्ग में उदय प्रकाश व रवी प्रकाश प्रथम, गौतम द्वितीय, किशोर वर्ग से अपूर्व कृष्ण तिवारी, प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, युवा वर्ग में दीपेंद्र कुमार पांडेय प्रथम व पवन कुमार द्वितीय रहे। पखावज वादन बाल वर्ग में रवि प्रकाश प्रथम, किशोर वर्ग से अमित कुमार प्रथम रहे। सारंगी वादन में अंतरा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में रमेश चंद्र मौर्य मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
---------------------
प्रयोगात्मक परीक्षा आज
कमासिन (बांदा)। विनोबा इंटर कॉलेज में इंटर भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 8 फरवरी को होंगी। प्रधानाचार्य चंद्रपाल यादव ने कहा कि कोविड-19 का पालन कराते हुए परीक्षाएं कराई जाएंगी। भूगोल प्रवक्ता पारसनाथ गुप्त ने कहा कि 65 विद्यार्थी और विज्ञान के 85 विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले रहे है। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए फर्रुखाबाद से शिक्षक आएंगे। (संवाद)
-------------------
जीआईसी में प्रैक्टिकल आज से
अतर्रा (बांदा)। राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गृह विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 8 फरवरी को। भूगोल की 9, जीव विज्ञान की 10 व रसायन विज्ञान की 11 फरवरी को होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को समय से प्रयोगात्मक परीक्षा पर प्रतिभाग करने को कहा। गृह विज्ञान व भूगोल को छोड़कर व्यक्तिगत छात्र/छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा इन्हीं तिथियों में आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में कराई जाएगी। (संवाद)
---------------------
सेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
अतर्रा। राष्ट्रीय सेेवा योजना इकाई 1, 2 व 3 के तत्वावधान में महोतरा गांव में चौथा एक दिनी शिविर लगाया गया। सेवक, सेविकाओं ने ग्रामीणों को कोरोना से जागरूक किया। चौराहों, गलियों व मार्गों को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मो. हलीम खां, डॉ. बृजनाथ पांडेय, डॉ. तरुण शर्मा, शुभम त्रिपाठी, अमन, श्रवण कुमार मिश्रा, हरिओम तिवारी, ओम, शांति, शिवांगी आदि मौजूद थे। (संवाद)
--------------------
अहीर रेजीमेंट स्थापना की मांग
बबेरू। अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू देवकुमार यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम कैलाश यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेश यादव व अहीर रेजिमेंट मिशन राष्ट्रीय संयोजक सांवलराम यादव ने श्रीकृष्ण की मूर्ति में दीप जलाकर शुरुआत की। कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। पदाधिकारियों ने सरकार से सेना में अहीर रेजिमेंट मिशन की स्थापना की मांग की। इस मौके पर संयोजक देवराज यादव, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव, अनुज यादव, भाकपा जिलाध्यक्ष डॉ. अमित यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन यादव, नीतू यादव, शिशुपाल यादव, डीआर यादव, रामराज यादव, आरबी यादव, मुलायम यादव, मीडिया प्रभारी राजकिशोर आदि मौजूद थे। (संवाद)
--------------------
छात्र-छात्राओं को जागरूक किया
अतर्रा। ओरन रोड स्थित बूटू बाई महाविद्यालय में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। प्राचार्य विकास मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। परिजनों को भी नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, लवलेश, आरती कुशवाहा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
कृषि विवि के तीन छात्र बने सहायक प्रबंधक
बांदा। कृषि विवि के उद्यान स्नातक के तीन मेधावी छात्रों सुरजीत सिंह, उमेश कुमार व विष्णुकांत तिवारी का चयन आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक पद पर हुआ है। विवि के काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के माध्यम से बैंक ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 65 छात्रों का ग्रुप डिस्कसन व इंटरव्यू लिया। 12 छात्रों को फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिसमें तीन छात्रों को जॉब आफर की गई। इनका 8 से 10 लाख रुपये सालाना पैकेज होगा। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि छात्रों ने सफलता कड़ी मेहनत व शैक्षणिक माहौल से प्राप्त की है। काउंसलिंग प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. भानू प्रकाश मिश्रा, एडिशनल इंचार्ज डॉ. अभिषेक कालिया, डॉ. वैशाली गंगवार, कुलसचिव डॉ. जीएस पवार, उद्यान महाविद्यालय डीन डॉ. एसबी द्विवेदी ने सफलता पर खुशी जताई। (संवाद)