फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sports,prize,cricket,hockey,player

मशहूर हाकी खिलाड़ी लल्ला भइया नहीं रहे

Tue, 06 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
sports,prize,cricket,hockey,player
बांदा। खेल की दुनियां में कभी पूरे बुंदेलखंड में शोहरत का डंका बजाने वाले हर दिल अजीज श्रीकृष्ण चौरसिया लल्ला भइया (76) नहीं रहे। यह दुखद खबर फैलते ही खेल जगत में शोक छा गया। शहर के स्टेशन रोड डिग्गी चौराहा निवासी लल्ला भइया हाकी और फुटबाल के नामचीन खिलाड़ी थे।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय हाकी खिलाड़ी रहे। उन्होंने कई पुरस्कार जीते। खेले और खिलाड़ियों को हमेशा भरपूर प्रोत्साहन दिया। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अपने आवास पर उनका निधन हो गया। पुत्र प्रवीण चौरसिया ने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह हरदौली घाट मुक्तिधाम में होगा। पूर्व काबीना मंत्री और खिलाड़ी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने फोन पर दिए शोक संदेश में कहा कि लल्ला भइया उनसे सीनियर और बड़े भाई जैसे थे। उनके निधन से खेल क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमा खां ने गहरा अफसोस जताते हुए कहा कि हमेशा और आखिरी वक्त तक खेल और खिलाड़ियों की हौसला आफजाई और मदद की। निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अन्य वर्गों के लोग पहुंचे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अधिवक्ता निहाल रहमानी आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed