{"_id":"585ec0304f1c1bfd65e3a180","slug":"splash-of-christmas-in-english-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश स्कूलों में क्रिसमस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लिश स्कूलों में क्रिसमस की धूम
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बचपन प्ले स्कूल में केक काटते बच्चचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में क्रिसमस डे मनाया गया। सेंटाक्लाज की वेशभूषा में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और केक काटे। नरैनी रोड स्थित किडजी और विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल में बच्चों को सेंटाक्लाज के रूप में सजाया गया। बच्चों ने पंजाबी, तमिल आदि भाषाओं में गीत गाए। एलकेजी के बच्चों का बनके तितली नृत्य और यूकेजी के बच्चों का इत्तीसी हंसी नृत्य सराहा गया। सेंटाक्लाज की भूमिका आर्यन (कक्षा 7 बी) और यश कालवानी (कक्षा 8 बी) ने अदा की।
विज्ञापन
केसीएनआईटी ग्रुप चेयरमैन अरुण कुमार निगम, निदेशक डॉ.आशीष आर्य पनत सहित फतेहपुर प्रधानाचार्य जेएस राठौर, एसी जैन, सीए विजय गुप्ता, वैशाली पनत, अनुराधा उपाध्याय और किडजी प्रमुख अनुपमा सिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, बचपन प्ले और इंटरनेशनल एमिटी स्कूल में क्रिसमस की धूम रही। सेंटाक्लाज का रूप बनाए बच्चों ने केक काटा। गिफ्ट और चाकलेट बांटी। क्रिसमस गीत गाए। चुटकुले सुनाए। प्रधानाचार्य अनु सिंह ने क्रिसमस डे के बारे में बताया। प्रबंधक वनोद कुमार यादव ने भी बच्चों को शाबासी दी।
विज्ञापन