{"_id":"5e08f16c8ebc3e87ef0a8d54","slug":"special-revision-campaign-in-cold-banda-news-knp535174732","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठंडा रहा विशेष पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठंडा रहा विशेष पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन
बांदा। विधान सभावार निर्वाचन नामावलियों (वोटर लिस्ट) का विशेष पुनरीक्षण अभियान ठंड में ठंडा पड़ गया। मतदान केंद्रों में गिनेचुने मतदाता ही पहुंचे। इनमें ज्यादातर नए मतदाता थे जो अपना नाम बढ़ाने का आवेदन करने आए थे। दिनभर में पूरे जनपद में लगभग एक हजार आवेदन जमा हुए।
पहली जनवरी 2020 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेेने वाले युवाओं के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और आपत्तियां, त्रुटियां आदि के लिए रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। लेकिन कड़ाके की ठंड व शीतलहर के चलते मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ नजर नहीं आई।
पूरे दिन में मात्र शहर में 300 आए। इनमें ज्यादातर नए नाम शामिल करने के प्रारूप थे। ग्रामीण क्षेत्रों में तिंदवारी में 41, बिसंडा में 26, ओरन में 15, मटौंध में 42, नरैनी में 75, बबेरू में 123 लोगों ने आवेदन किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 5 व 12 जनवरी को भी ऐसे ही विशेष अभियान चलेंगे।