फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Special drive to check fitness of school vehicles from April 1st

Banda News: स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान पहली अप्रैल से

Tue, 31 Mar 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Special drive to check fitness of school vehicles from April 1st
बांदा। शासन के निर्देश पर जिले में एक से 15 अप्रैल तक सभी पंजीकृत स्कूली वाहनों की फिटनेस का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मोटरयान नियमावली 1998 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराना है।
विज्ञापन




परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए एक विशेष पोर्टल विकसित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर सभी विद्यालयों को अपने यहां संचालित वाहनों एवं चालकों का सत्यापित विवरण शपथ पत्र के साथ अपलोड करना अनिवार्य होगा। अभियान के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था का गहन निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन




विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां संचालित सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करें। एआरटीओ श्यामलाल ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई ऐसा वाहन मार्ग पर संचालित पाया जाता है तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज खुलेगा आरटीओ ऑफिस



बांदा। शासकीय संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्यामलाल ने बताया कि शासन से प्राप्त आदेश पर मंगलवार को कार्यालय बजट संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed