{"_id":"67a257fd0d1f2fc74902ecc6","slug":"special-children-will-be-educated-and-made-skilled-banda-news-c-212-1-bnd1005-121664-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्पेशल बच्चों को शिक्षित कर बनाया जाएगा हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्पेशल बच्चों को शिक्षित कर बनाया जाएगा हुनरमंद
विज्ञापन
बांदा। चिलेहटा गांव में आठ करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला मानसिक मंदित आवासीय विद्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। स्पेशल बच्चे अब जनपद में ही शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इन बच्चों को शिक्षित और हुनरमंद बनाया जाएगा। ताकि, वह समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।
वर्ष 2022 में शासन ने बुंदेलखंड में दो मानसिक मंदित विद्यालय स्वीकृत किए थे। इसमें एक झांसी तो दूसरा यहां बनाया जा रहा है। भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था पैक्सपेड ने पूरा किया है। सिर्फ भवन के सामने रोड का निर्माण होना है। विद्यालय के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन ने विद्यालय में फर्नीचर व बर्तन आदि उपलब्ध करा दिए हैं।
जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि विभाग को विद्यालय में सिर्फ स्टाफ की दरकार है। विद्यालय में बच्चों के रहने व खाने सहित कॉपी-किताब आदि सभी तरह की सुविधाएं निशुल्क रहेंगी। विद्यालय में हर सप्ताह चिकित्सकों की टीम द्वारा चेकअप किया जाएगा।