फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Spai embroiled in fierce forgotten 'public hearing'

घमासान में उलझे सपाई भूल गए ‘जन सुनवाई’

Sat, 31 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Sat, 31 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Spai embroiled in fierce forgotten 'public hearing'
सपा जिला कार्यालय में पसरा सन्नाटा। - फोटो : Amar ujala

सत्ता रूढ़ समाजवादी पार्टी में जबरदस्त घमासान में उलझे सपाइयों को ‘जन सुनवाई’ की सुध नहीं रही। दो दिन होने वाले इस कार्यक्रम में शनिवार को जिला कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। नेताओं के न होने पर फरियादी बैरंग लौट गए।

विज्ञापन


सपा में भारी गहमा-गहमी के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वापसी को स्थानीय नेता ‘बड़ा दिन’ मान रहे हैं। पारिवारिक फूट में पार्टी टूटने की कगार से चिंतित सपाइयों की निगाहें लखनऊ में लगी रहीं और शनिवार व रविवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम किसी को याद नहीं रहा। बिजलीखेड़ा स्थित जिला कार्यालय सूना पड़ा रहा। बड़े दूर छोटे नेता भी कार्यालय में नजर नहीं आए। कार्यालय प्रभारी विष्णुदत्त यादव ने बताया कि समस्याएं लेकर 3-4 लोग आए थे। कोई नेता नहीं मिले तो लौट गए।
विज्ञापन


उधर, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि लखनऊ में पार्टी में उथल-पुथल चल रही थी। सबकी निगाहें ‘नेताजी’ और मुख्यमंत्री की बैठक  और फैसलों पर लगी थीं। इससे जनसुनवाई में कोई नेता मौजूद नहीं रहा। सीएम का निष्कासन वापस होने तक उनका भी किसी काम में मन नहीं लग रहा था। पार्टी मुखिया की परिपक्वता व सूझबूझ से सपा बिखरने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक मुलायम, नहीं होगा बंटवारा
सपा सुप्रीमो के नजदीकी व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल में सत्ता को लेकर कोई मतभेद नहीं है। तीनों के बीच सिर्फ विचारों का मतभेद रहा। जब तक मुलायम सिंह यादव हैं, तब तक सपा का बंटवारा नहीं हो सकता। सीएम का निष्कासन रद्द होना, इसका संकेत है। वह हमेशा समाजवादी रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed