{"_id":"5867f1d94f1c1b132ceedf67","slug":"spai-climbed-up-the-water-tank-the-two-hour-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई पानी की टंकी पर चढ़े, दो घंटे किया ड्रामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई पानी की टंकी पर चढ़े, दो घंटे किया ड्रामा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग लेकर टंकी पर चढ़े समर्थक।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर पांच युवा सपाइयों ने पानी की टंकी पर चढ़कर दो घंटे तक ‘ड्रामा’ किया। तमाशबीनों की भीड़ लग गई। समझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस उन्हें जबरन नीचे उतार लाई और हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे सपा अल्पसंख्यक सभा वरिष्ठ नेता एएस नोमानी समेत अकील अहमद, नफीस, नौशाद व अयूब कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर लेकर ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। कुछ ही देर में तमाशबीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक डा. राकेश कुमार मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह भी सूचना पर आ गए। अफसरों ने सभी से नीचे आने की अपील की।
विज्ञापन
लेकिन वे नहीं माने और अपना मांग पत्र ऊपर से फेंक दिया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन में सीएम अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष न बनाने पर अल्पसंख्यक सभा यूनिट के युवा आत्मदाह को मजबूर होंगे। देर तक समझाने के बाद भी सपाइयों के नीचे न आने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ टंकी पर चढ़ गए और सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सभी को पुलिस जीप से कोतवाली भेज दिया गया। लगभग आधा घंटे बैठाने के बाद सभी को रिहा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।