{"_id":"60353ab58ebc3ee9614dec18","slug":"sp-truck-collage-city-overload-banda-news-knp613710780","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों पर लगे रोक
विज्ञापन
बांदा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने डीएम को दिए पत्र में ओवरलोड ट्रकों से ध्वस्त हो चुकी सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। कहा कि शहर में ओवरलोड भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
कहा कि ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही, जबकि खदानों में धर्मकांटा लगा हुआ है। इसके बाद भी ओवरलोड वाहन फर्राटा भर रहे हैं। ट्रक चालकों सहित खदान संचालकों पर भी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर 24 फरवरी से अनशन करने की चेतावनी दी है। (संवाद)
-------------------
कैंप फायर से शुरू हुआ एनएसएस शिविर
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एनएसएस प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के अंतिम सोपान की शुरुआत कैंप फायर से हुई। शुरुआत चेयरमैन मोहन साहू ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय परिधानों का रैंप शो हुआ। अनुष्का द्विवेदी प्रथम, पूजा द्वितीय, नैनसी सोनी तृतीय रही। अजय गुप्ता नन्ना ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शाम को शिविर का समापन हो गया। प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, डा. ज्योति मिश्रा, अंकिता तिवारी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
---------------------
संस्कृत समिति का भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन
बांदा। माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति ने भाजपा जिलाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में शिक्षकों को सातवें वेतनमान का एरियर दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीन दिन में भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर गड़रिया प्रधानाचार्य देवकुमार त्रिपाठी, नंद किशोर शुक्ल, बबेरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
फोटो परिचय-9- सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते किसान महिला मोर्चा नेता।
महिला किसानों ने सीएम को ज्ञापन दिया
बांदा। भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा ने सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याएं बताई और कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि अतर्रा मंडी में एफसीआई के धान क्रय केंद्र में किसानों का शोषण हो रहा है। पल्लेदारों द्वारा किसानों के साथ अभद्रता व मारपीट पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, नवल द्विवेदी, रामस्वरूप निषाद, महेंद्र त्रिपाठी, अशोक तिवारी, अरविंद मिश्रा, कुबेर सिंह, राकेश कुमार, नवल द्विवेदी, अलोपीदीन तिवारी, दिलीप कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
जलनिगम कर्मियों का प्रदर्शन जारी
बांदा। जलनिगम संघर्ष समिति ने जल निगम 16वीं शाखा कार्यालय में प्रदर्शन कर बकाया वेतन व पेंशन दिलाने सहित मृतक आश्रितों को नियुक्ति करने की मांग की है। सह संयोजक जीपी शैलेंद्र ने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों को पिछले पांच माह से बकाया नहीं दिया गया। वर्ष 2016 से बकाया पेंशनर देयों का भुगतान न होने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, सुशील कुमार वर्मा, वके सिंह, सुनील चौहान, दीपू वर्मा, विजय राम, राजकुमार यादव, रामेश्वर, रामरूप, डीपी चौरसिया, विद्या सागर चौरसिया, होरीलाल, जगरूप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)