फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP to block the release of key positions

ब्लाक प्रमुख पदों के लिए सपा ने जारी की सूची

Mon, 25 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 25 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP to block the release of key positions

बांदा। समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख के लिए

विज्ञापन
पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जनपद के आठ ब्लाकों में से सात में प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। फिलहाल कमासिन ब्लाक में सपा प्रत्याशी तय नहीं कर पाई।

सोमवार को जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और महासचिव राजेंद्र यादव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी प्रेस नोट में बड़ोखर खुर्द ब्लाक से रामऔतार यादव पुत्र गौरी शंकर (पचनेही) और तिंदवारी ब्लाक से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की बहू अंकिता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

जसपुरा ब्लाक से सादिका खातून पत्नी अमीनुद्दीन (सिकहुला) और बबेरू ब्लाक से सुमन देवी कोरी पत्नी राजेश चुनाव लड़ेंगी। महुआ से शशि यादव पत्नी राजेश और बिसंडा क्षेत्र पंचायत के लिए कलमतिया यादव पत्नी रामेश्वर (बिसंडा) को प्रत्याशी बनाया गया है।

नरैनी ब्लाक में सपा के पूर्व जिला सचिव अवधेश सिंह (गुढ़ाकलां) प्रत्याशी होंगे। कमासिन ब्लाक के प्रत्याशी की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि एक-दो दिनों में यहां भी प्रत्याशी तय हो जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि ब्लाक प्रमुख पदों पर सपा प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी का जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध या पार्टी विरोधी कार्य करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed