फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP office returned Ronak

‘वीरान’ पड़े सपा कार्यालय में लौटी ‘रौनक’

Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
SP office returned Ronak
समाजवादी पार्टी का आफिस - फोटो : amarujala

चाचा ‘रामगोपाल’ के दांव से पिता मुलायम को चित कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘साइकिल’ पर सवार होते ही घमासान खत्म हुआ तो सपाइयों के चेहरे खिल उठे। लगभग एक माह से ‘वीरान’ पड़े सपा कार्यालयों में ‘रौनक’ लौट आई। हालांकि अंतर ये रहा कि जहां पहले ‘मुलायम’ जिंदाबाद के नारे गूंजते थे अब वहां अखिलेश ‘भइया’ गूंज रहे हैं। चुनावी रणनीति की जगह दिनभर बधाई और मिठाई का दौर चला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और मुलायम धड़ों में बंटे नेता खुलकर सामने आने से कतराते रहे। हालत ऐसी थी कि सीएम की प्राथमिकता वाले ‘जन सुनवाई’ जैसे अहम कार्यक्रम को भी भुला दिया गया। सोमवार को निर्वाचन आयोग का फैसला सीएम अखिलेश के पक्ष में आया तो सपा नेताओं ने राहत की सांस की ली और खुशियां मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। युवा समर्थकों ने सड़कों में आकर जश्न मनाया। दूसरी तरफ मुलायम व शिवपाल खेमे के लोग भी पलटी मारते हुए मुख्यमंत्री का गुणगान करने लगे।
विज्ञापन


उधर, एक माह से सन्नाटे से जूझ रहे जिला, तहसील व ब्लाक कार्यालयों में मंगलवार को फिर रौनक लौट आई। दिनभर नेताओं का जमघट लगा रहा। जिलाध्यक्ष और महासचिव समेत विभिन्न पदाधिकारी कुर्सियों पर डटे रहे। हरेक को ‘मुबारकबाद’ दी-ली जाती रहीं। आलम यह रहा कि खुशी से लबरेज सपाई विधान सभा चुनाव तैयारियों की बजाए घमासान खात्मे की खुशियां मनाते रहे। खूब मिठाइयां भी बटीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महासचिव राजेंद्र यादव समेत प्रदीप यादव आदि सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी में ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह) संरक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस 30 दिन का हाल न पूछो तुम शमीम, किस कश्मकश में हमने गुजारी है जिंदगी’। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने पार्टी में घमासान के दौर पर अपनी हालत यह शेर पढ़कर की। मंगलवार को जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ मौजूद जिलाध्यक्ष ने कहा कि- बयां नहीं कर सकते कि वह कितना खुश हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी नए आयाम हासिल करेगी। बांदा के सभी नेता उनके साथ हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव तैयारियां पूरी हैं। सपा विधान सभा चुनाव विकास के दम पर लड़ेगी। प्रत्याशियों पर निर्णय आते ही कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे। समाजवादी पेंशन, यूपी-100, महिलाओं के लिए 1090, सूखा राहत पैकेट, लैपटाप, समाजवादी पेंशन योजना, श्रमिकों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, किसान बीमा, श्रवण यात्रा समेत विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।


 जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए फिलहाल अभी कोई टीम गठित नहीं हुई। सपा गरीबों की पार्टी है। हर के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। इसलिए सोशल मीडिया के जरिए प्रचार का सहारा नहीं लिया जाएगा। न ही इसके लिए कोई टीम गठित की जाएगी। फिलहाल अभी प्रचार-प्रसार संबंधी कोई टीम गठित नहीं हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed