फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP of the police complaint

एसपी से की पुलिस की शिकायत

Fri, 26 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 26 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP of the police complaint
पुलिस कार्यालय आए गिरवां गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पखवारे भर पहले स्कूल जा रही बालिका को बालू भरे ट्रैक्टर द्वारा रौंदने के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बालू माफिया पर पुलिस के मेहरबान होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। घायल छात्रा के स्कूल की छात्राएं भी शामिल रहीं। एसपी ने खुरहंड चौकी प्रभारी को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव के पप्पू समेत ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि 17 वर्षीय मंजू देवी नौ अगस्त को अपने स्कूल जनता इंटर कालेज खुरहंड पैदल जा रही थी। बांसी और खुरहंड गांवों के बीच पीछे से आए बालू भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंद दिया। ट्रॉमा सेंटर से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि  चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बालू भरा ट्रैक्टर खुरहंड चौकी में खड़ा करा लिया, जो आज भी वहां खड़ा है। ट्रैक्टर मानपुर कोलावलपुर के राममनोहर पुत्र बाबूलाल का बताया गया है। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि खुरहंड पुलिस बालू का अवैध खनन करने वालों पर मेहरबान है। इस कारण अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने खुरहंड चौकी प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। उधर, पुलिस कार्यालय में ग्रामीणों के जत्थे से क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज एके सिंह ने भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed