फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP MP desolate under the nose of the poor

सपा सांसद की नाकतले उजाड़ दिए गए गरीब

Thu, 11 Aug 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP MP desolate under the nose of the poor
सपा सांसद विशंभर निषाद के आवास के नजदीक आमरण अनशन पर बैठे उजाड़े गए दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पूर्व मंत्री और सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के आवास की नाकतले रसूख वालों की शह पर प्रशासन द्वारा उजाड़ दिए गए दर्जन भर परिवार उसी जगह आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उजाड़ने की कारगुजारी कई दिनों से चल रही है। लेकिन न तो सपा सांसद ने दखल दिया न प्रशासन के अफसर गरीबों को बचाने आए।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप चौक के नजदीक आवास विकास कालोनी में कुछ रसूख वालों ने पार्क को खुला रिक्त स्थान दर्शा कर आवास विकास से हथिया लिया। नक्शा भी पास करा लिया। जबकि यहां बड़ी संख्या में फुटपाथ पर दर्जनों परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर दुकानें खोले पेट पाल रहे थे। इन सभी को जेसीबी से उखाड़ फेंका गया।
विज्ञापन


दुकानदार और उनके बच्चे व महिलाएं रोते-चिल्लाते रहे पर गरीबों के हमदर्द का दंभ भरने वाले नेता और प्रशासन के बड़े अफसर उनकी मदद को नहीं आए। अब यह परिवार उसी स्थान पर बैठ गए हैं। पीड़ित परिवारों में कल्लू, फूलचंद्र, श्यामलाल सोनी, संतोष, कमरुल बेगम, मुनीर खां, नौशाद, जीतू, इसरार खां, पप्पू गुप्ता, अन्नू सिंह, भूराचंद्र, राजाबाबू आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed