फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP MLA's son Vivek died

सपा विधायक के बेटे विवेक का निधन

Tue, 16 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 16 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP MLA's son Vivek died
विवेक सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बेंदाघाट (बांदा)। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र और तिंदवारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। उनकी हालत हरियाणा में बिगड़ने पर सोमवार को दिल्ली के अपोलो हास्पिटल ले जाया गया था। दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को यहां पैतृक गांव पपरेंदा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोग और अधिकारी इत्यादि शामिल रहे। विवेक यादव 11 अगस्त को दोपहर अपनी पत्नी पूनम यादव के साथ पिहानी (राजस्थान) के लिए अपने वाहन से निकले थे। वहां उनके दो बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्हीं से मिलने गए थे। रविवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। हिसार के अस्पताल में दिखाया गया। वहां से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले आया गया था। मंगलवार को तड़के करीब चार बजे एंबुलेंस से उनका शव पैतृक गांव पपरेंदा लाया गया। सुबह करीब 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे भाई और कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव ने दी।

विज्ञापन


सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम योगेश कुमार, एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सीडीओ आरके सिंह, बीडीओ रजनीश शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, बांदा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, बसपा प्रत्याशी शिवचरन प्रजापति, कर्वी से सपा विधायक वीर सिंह पटेल, सपा नेता अशोक सिंह गौर, प्रत्याशी दीपा सिंह गौर, कमल सिंह मौर्य, भरत दिवाकर, पूर्व डीडीसी दलपत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, सपा नेता रामकरन सिंह उर्फ बच्चन, बेंदा पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, ज्ञान सिंह यादव सहित लखनऊ, कानपुर, इटावा, इलाहाबाद, हमीरपुर, महोबा आदि से भी बड़ी संख्या में राजनीतिक व अन्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इन सभी ने विधायक विशंभर सिंह यादव से मिलकर शोक जताया और सांत्वना दी। मृतक की पत्नी और पूर्व डीडीसी पूनम यादव और मां जिला पंचायत सदस्य रमा देवी को अन्य महिलाओं ने संभाला। विवेक तिंदवारी के पांच वर्षों तक ब्लाक प्रमुख रहे। पिछले चुनाव में अपनी अनुज वधू अंकिता यादव को तिंदवारी का ब्लाक प्रमुख चुनवाने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन



मंडलीय सम्मेलन शोकसभा में बदला
बांदा। पूर्व ब्लाक प्रमुख और सपा विधायक के बेटे की मौत पर कई शोक सभाएं हुईं। समाजवादी युवजन सभा ने अपने मंडलीय सम्मेलन को स्थगित कर इसे शोक सम्मेलन में तब्दील कर दिया। मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव सहित सभी प्रमुख सपा नेता और विजय करन यादव, आमिर खां, कमल सिंह मौर्य आदि उपस्थित रहे।  उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा की शोक सभा में अध्यक्षता कर रहे गौलाल ग्रामीण सहित महंत मोहनदास आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक अपने क्षेत्रीय विधायक के पुत्र के निधन की खबर मिलते ही यहां शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed