{"_id":"6958121d4df651bee40e40e6","slug":"sp-leader-murdered-self-defense-or-the-end-of-a-feud-police-investigating-the-reason-banda-news-c-212-1-bnd1018-138407-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सपा नेता की हत्या... अपनी रक्षा या फिर दुश्मनी का अंत, वजह खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सपा नेता की हत्या... अपनी रक्षा या फिर दुश्मनी का अंत, वजह खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में सपा के बूथ अध्यक्ष सुखराज प्रजापति (50) की हत्या से इलाके में दहशत है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में दो बिल्कुल विपरीत कहानियां सामने आई हैं, जिसने पुलिस के सामने जांच को जटिल बना दिया है।
एक ओर, एक युवती ने दुष्कर्म के प्रयास से बचाव में फरसा चलाने की बात कबूल की है, दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने इसे बीस साल पुरानी जमीन की रंजिश का नतीजा बताते हुए साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर ताबड़तोड़ वार और नाक-गले तक पहुंची धारदार चोटों की पुष्टि ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब पड़ोस में रहने वाली एक युवती अपनी मां के साथ पुलिस चौकी पहुंची और चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती का आरोप है कि सुखराज प्रजापति उस पर बुरी नीयत रखता था और घटना वाले दिन उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
अपनी आबरू बचाने के लिए उसने कमरे में रखे फरसे से बचाव में वार कर दिया, जिससे सुखराज की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मृतक सपा नेता के पुत्र पवन प्रजापति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इस पूरी घटना को एक सोची-समझी साजिश बताया है। पवन का कहना है कि युवती खुद उनके घर आई थी और पिता को मुंगौड़े खाने के बहाने बुलाकर ले गई। पिता के मना करने पर युवती ने बार-बार आग्रह किया और फिर घर ले गई, जहां पहले से घात लगाए बैठे दुश्मनों ने वारदात को अंजाम दिया।
पवन ने दावा किया कि जमीन को लेकर उनके पिता की अपने ही दोनों भाईयों से करीब बीस साल रंजिश चली आ रही थी। इसी आधार पर पवन की तहरीर पर युवती, उसकी मां और पिता के बड़े भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर एसपी शिवराज ने बताया कि शुक्रवार को नजरी नक्शा तैयार किया गया।