{"_id":"6aa58d53e839dcbde407d2a3","slug":"sp-launched-a-mass-outreach-campaign-banda-news-c-212-1-mah1012-151994-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Sat, 12 Sep 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13- बैठक में विचार रखते पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
पैलानी/नरैनी। समाजवादी पार्टी ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर आगामी चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। सिकहुल, कुंभा बाबा, नरी और तिंदवारी समेत कई स्थानों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनता से संपर्क किया।
पैलानी में अभियान में शामिल मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम करने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, जिला महासचिव एजाज खान, जिला सचिव श्यामबाबू, अशोक सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद मौजूद रहे।
वहीं नरैनी में समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश सचिव समरथ पाल ने 2027 में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सुमन दिवाकर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, नंदकिशोर यादव, मुन्ना सिंह पटेल, बृजभूषण सिंह यादव, सुमन दिवाकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)