फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP also targets BJP governments

सपा ने भी भाजपा सरकारों पर साधा निशाना

Wed, 09 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 09 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP also targets BJP governments
सपा की सभा में बोलते पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सत्ता से सड़क में आने के बाद पहला क्रांति दिवस सपा ने ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ नारे के साथ मनाया। कलक्ट्रेट के पास जनसभा में सपा नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की जमकर बखिया उधेड़ी। कहा कि अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। मौजूदा हालात भी कुछ ऐसे ही हैं।

विज्ञापन

पांच साल के सत्ता सुख के बाद अब विपक्ष के रूप में सपा ने बुधवार को क्रांति दिवस मनाया। कलेक्ट्रेट के पास सभा की। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में हर तबका परेशान है। वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि अंग्रेजों के राज में देश गुलाम था। गांधी जी ने आंदोलन चलाकर देश आजाद कराया। अब देश में भाजपा का राज है। भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। गरीब परेशान और बेहाल हैं। चुनाव के पूर्व किए गए सारे वादे झूठे साबित हुए। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बदले की भावना से काम कर रही है। सपा सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। भगवाधारी लोगों का जीना दूभर कर रहे हैं। हर वर्ग सहमा और परेशान है। कार्यक्रम प्रभारी शिवमूर्ति सिंह राना ने कहा कि भाजपा के दौर में लोकतंत्र खतरे में है। लोगों को डराया जा रहा है, किसानों का हक छीना जा रहा है। कानून व्यवस्था बेहद खराब है। सभा को और भी सपा नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोकतंत्र रक्षक जमुना प्रसाद बोस को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सभा में अशोक सिंह गौर, आत्माराम यादव, मनोज वर्मा, ब्रजभूषण यादव, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, नंदकिशोर यादव, प्रदीप यादव, अनूप यादव, रामकिशोर राजपूत, सुशील त्रिवेदी, रामऔतार यादव, देवराज गुप्ता, मोहन साहू, प्रदीप जड़िया, विवेक बिंदु तिवारी, संजय साहू, अनिल गौतम, आमिर खां, रामबाबू यादव, डा.रामऔतार यादव, निर्भय सिंह मोंटी, रुखसाना हाशमी, शानिया खां, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, रामपाल प्रजापति, कुदरत उल्ला, मदन गोपाल, शिवभूषण सिंह यादव, लाखन निषाद, रईस खां, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, अशोक श्रीवास, बरकत अली, नंदकिशोर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed