{"_id":"584067da4f1c1b9345de7ca0","slug":"sp-also-came-on-the-road-against-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ सपा भी सड़क पर उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ सपा भी सड़क पर उतरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरुद्ध समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सपा की मजदूर सभा के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में मजदूरों से ज्यादा सपा नेता शामिल हुए। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था को खासी तादाद में पुलिस लगी रही।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय से जुलूस अशोक लाट तिराहे पर आया। केंद्र सरकार के विरुद्ध लगातार नारे लगते रहे। अशोक लाट में प्रदर्शन सभा में परिवर्तित हो गया। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि हरेक खाता धारक को 15 लाख देने का झांसा देकर सत्ता में आई भाजपा ने उलटा खाताधारकों की मशक्कत की पूंजी पर भी कब्जा कर लिया है। पूरे देश के लोग परेशान होते हैं। सामूहिक हस्ताक्षरों से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सभा स्थल पर ही सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा गया।
विज्ञापन
मांग की गई कि नोट वापसी का फैसला वापस लेने के लिए राष्ट्रपति कार्रवाई करें। प्रदर्शन में वृंदावन वैश्य, शैलेंद्र यादव, मनोज वर्मा, अमर सिंह यादव, लालेंद्र धुरिया, प्रदीप यादव, मदन गोपाल, रामपाल प्रजापति, मनीष तिवारी, अशोक बागवानी, राजकुमार गुप्ता, शोभाराम कश्यप, मुबीन अहमद, मनोज लाला, कुदरत उल्ला, आत्माराम यादव, शैलेंद्र यादव, अभिलाष यादव, रईस अहमद, नईम नेता, संजीव प्रजापति इत्यादि शामिल रहे। पूरे समय बांदा शहर कोतवाली पुलिस समेत मटौंध इंसपेक्टर अब्दुल रज्जाक, देहात कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह, बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज शेरे आलम आदि तैनात रहे।
विज्ञापन