फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sought happiness and prosperity by worshiping

Banda News: पूजन अर्चन कर मांगी सुख समृद्धि

Tue, 02 Jan 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
sought happiness and prosperity by worshiping
बांदा/कालिंजर/बबेरू/नरैनी। नए साल पर सुख समृद्धि की कामना के साथ लोगों ने मंदिरों में माथा टेका। पूजन अर्चन कर साल के पहले दिन की शुरुआत की। मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ रही। नए साल में किसी एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लिया। गरीबों को गर्म कपड़े, कंबल, अन्न, पैसा आदि दान किया।
विज्ञापन


शहर के बांबेश्वर मंदिर में सुबह चार बजें से लोग पूजन अर्चन को पहुंचे। शिव का जलाभिषेक कर फल फूल चढ़ाए। किसी ने शराब तो किसी ने पान मसाला, किसी ने झूठ न बोलने सहित गरीबों, बुजुर्गों की मदद का संकल्प लिया। संकट मोचन मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही। लोगों ने यहां बजरंग बली को लड्डू खिलाकर नए दिन की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसी प्रकार कालिंजर में हजारों लोगों ने भगवान नीलकंड महादेव का पूजन अर्चन किया। रंग महल, वेंकट बिहारी महल, सातवां फाटक, मृगधारा, कोटि तीर्थ तालाब आदि एतिहासिक महत्व की प्राचीन चीजों का अवलोकन किया। कुछ ने दुर्ग में ही नए साल की पार्टी की। बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर व अदभुत शिव मंदिर में लोगों की खासी भीड़ रही। इनमें ज्यादातर युवा व युवतियांं थीं। पूजन अर्चन के साथ नए साल के पहले दिन की शुरुआत की। उधर, नरैनी के रनगढ़ दुर्ग में लोगों ने जाकर नए साल प्राचाीन धरोहरों का अवलोकन किया और सेल्फी ली। पिकनिक पार्टी मनाई खप्टिहा के पाथादाई मंदिर में भी सुबह से लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed