{"_id":"58b8662f4f1c1b214e830b2d","slug":"sought-extortion-by-threatening-to-mix-poison-in-the-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी में जहर घोलने की धमकी देकर मांगी रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी में जहर घोलने की धमकी देकर मांगी रंगदारी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अपराधी
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान पानी की टंकी में हिस्ट्रीशीटर ने जहर मिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर दो पंप आपरेटर समेत चार को तमंचे की बट व लोहे की राड मारकर लहूलुहान कर दिया गया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हिस्ट्रीशीटर साथियों समेत फरार हो गया। घायल पंप आपरेटर की तहरीर पर पुलिस ने चौथ वसूली, सरकारी काम में बाधा समेत एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठीकलां गांव में बुधवार को आधी रात लाठी-डंडों और असलहों से लैस हिस्ट्रीशीटर राजीव द्विवेदी उर्फ राजू, चचेरे भाई मुन्नीलाल व कुलदीप व एक अज्ञात के साथ जल संस्थान ओवर हेड टैंक आ धमका और दस हजार रंगदारी मांगी और न देने पर जहर की शीशी लेकर सीढ़ियों से टंकी की तरफ बढ़ने लगा और रुपये न देने पर टंकी में जहर मिलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर पंप आपरेटर रामखिलावन भारती (54) पुत्र मकुवा और रामभवन (35) पुत्र चुनकाई हिस्ट्रीशीटर राजीव और उसके साथियों से भिड़ गए। सभी के बीच जमकर गुत्थम-गुत्था हो गई। लाठी, लोहे की राड व तमंचों से लैस दबंग और उसके साथियों ने दोनों आपरेटरों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई रामखिलावन की पुत्री छत्रपति (14) व भतीजी सीता (20) पुत्री देवीदयाल को भी लोहे की राड मारकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल आपरेटर रामभवन ने बताया कि धमकाने के लिए हमलावर हाथों में जहर भरी शीशी लिए थे। शोरगुल सुनकर आसपास रहने वाले तमाम ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों को पास आता देख हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी धमकी देकर भाग निकले। घायलों को 108 एंबुलेंस से तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में रामखिलावन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन तंगी के चलते परिजन उसे कानपुर नहीं ले गए। जिला अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि दबंग 10 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांग रहे थे।
उधर, पंप आपरेटर रामभवन की तहरीर पर चिल्ला थाने में हिस्ट्रीशीटर राजीव द्विवेदी उर्फ राजू द्विवेदी पुत्र गंगाचरण समेत उसके चचेरे भाई मुन्नीलाल व कुलदीप पुत्रगण भगवानदीन (बरेठी) व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने राजीव द्विवेदी के घर दबिश देकर उसकी बाइक बरामद कर ली। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पानी में जहर मिलाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में वह पता करेंगे। अलबत्ता पंप आपरेटरों से दबंग रुपये की मांग जरूर कर रहे थे।