फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Song of freedom amid drizzling rain was coined

रिमझिम बारिश के बीच गूंजा आजादी का तराना

Wed, 17 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 17 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Song of freedom amid drizzling rain was coined
मंडलायुक्त कार्यालय में ध्वज फहराते अपर कमिश्नर उमाकांत त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। रिमझिम बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस की 70वीं सालगिरह हर्षोल्लास और जोश-खरोश से मनाई गई। चारों तरफ आजादी का तराने- ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ और राष्ट्रीय गीत की गूंज रही। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लहराया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी और कैंप कार्यालय में डीआईजी ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में डीएम योगेश कुमार और पुलिस कार्यालय में एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। एडीएम गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव तथा प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद व संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश खरे समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जेल में जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने ध्वजारोहण किया। राजकीय दृष्टि बाधित कालेज महोखर में प्रधानाचार्य रामलाल ने ध्वजारोहण किया। जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में अध्यक्ष निर्मला सिंह, प्रतिनिधि लाखन सिंह और पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने झंडा फहराया। कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी और संजय गुप्त आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय ने पांच किलोमीटर की बालक-बालिका कंट्री रेस आयोजित की। बालिका में मणिकांति प्रथम, रीतू द्वितीय और खुशबू तृतीय, शिप्रा चतुर्थ, ज्योति पांचवें और शशि छठवें स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में हेतराम प्रथम, चेतन द्वितीय, अवधेश तृतीय, नीरज चतुर्थ, जितेंद्र पंचम और नरेंद्र यादव छठवें स्थान पर रहे। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने उन्हें ईनाम दिए। जेएन डिग्री कालेज में फुटबाल मैच हुआ। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष विनोद जैन ने ध्वज फहराया। जेएन डिग्री कालेज में प्रधानाचार्य डा. एनएल शुक्ला, महिला डिग्री कालेज में प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव, एकलव्य पीजी कालेज में सांसद विशंभर निषाद व सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी तथा महासचिव राजेंद्र यादव, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर, राजा देवी डिग्री कालेज में रामसेवक शिवहरे, विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन अरुण निगम व प्रधानाचार्य केसी जैन, खानकाह इंटर कालेज में प्रबंधक मोहम्मद फारूक, आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर एमके पांडेय, डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य इंद्र कुमार सिंह, आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक शमीम बानो और प्रधानाचार्य उर्मिला ने ध्वजा फहराया। न्यू मलका कान्वेंट और इकरा कान्वेंट (मर्दन नाका) में हाजी कमरुद्दीन और मुशीर अहमद, फातिमा गर्ल्स स्कूल में अध्यक्ष खुर्शीद अहमद खां, हजरत मौलाना सिद्दीक पब्लिक स्कूल में डा. शबाना रफीक, कृष्णा आइडियल सेकेंडरी स्कूल में डा. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, स्वामी परशुराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कमलाकांत त्रिपाठी, इंदिरा राजन बाल निकेतन प्रिपेटरी स्कूल में प्रधानाचार्य कुमारी मनोरमा श्रीवास्तव, राजरानी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पूर्व शिक्षाधिकारी श्यामकिशोर, एचके जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य बृजकिशोर द्विवेदी, आरएन इंस्ट्टीयूट आफ एडवांस्ड स्ट्डी गंछा रोड में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे, राजपूत कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत, एसआरजे शिशु वाटिका विद्या मंदिर में कोषाध्यक्ष महराज नारायण द्विवेदी, स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल चहितारा में प्रबंधक माधव प्रसाद श्रीवास, बांबेश्वर स्वास्थ्य सेवा संस्थान में अध्यक्ष कल्पना, एचएसएन शिक्षा निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष चंद्रमोहन कृष्ण मौन ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने झांकी निकाली। कुमारी कोमल लक्ष्मीबाई बनी। सह प्रबंधक राजकुमारी जैन ने ध्वजारोहण किया। सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य फादर ए सुसाई रथिनम में ध्वज फहराए गए। सेंटजार्ज स्कूल (चिल्ला रोड), लिटिल एंजिल, बचपन प्ले स्कूल, ओम बालिका इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज में भी ध्वजारोहण हुआ। ग्राम विकास फाउंडेशन तिंदवारी में डा.अनिल कुमार शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी में प्रधानाध्यापक पैसुनीराम भारतीय और अध्यक्ष रामकिशुन, बस ओनर्स एसोसिएशन में अध्यक्ष रविकरण सिंह, आरएसएस कार्यालय केशव कुंज में जिला कार्यवाह सुरेंद्र पाठक, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक लवलेश सिंह, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा ने मेधावी बच्चों को इनाम दिया। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान में चंद्रिका प्रसाद सक्सेना कीर्ति ने ध्वजारोहण किया। बड़ोखर में राजा-रानी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता और विद्या भारती द्वारा संचालित नगर विद्या मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू। तहसील में एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव और नगर पंचायत में अध्यक्ष सूर्यपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य रामावती वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल गुप्त, महर्षि कन्या इंटर कालेज में भाजपा नेता डा. एसएस भारतीय, जेपी शर्मा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार सिंह, सिंगरौर आवासीय विद्यालय में गजेंद्र सिंह पटेल, सीएचसी में अधीक्षक डा.पीएन यादव, बार एसोसिएशन में अध्यक्ष शिव कुमार, सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय में प्राचार्य नरेंद्र सिंह, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में रतिभान सिंह, मुनीम सिंह भारतीय एजूकेशन सेंटर में अनूप सिंह, महाविद्यालय भभुवा में रामकेश ने ध्वज फहराया। सुंदर कुआं गांधी प्रतिमा में कांग्रेस नेताओं ने माला पहनाई। अन्य स्कूल-कालेज और सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ।

अतर्रा। तथागत ज्ञान स्थली सीनियर सेकेंडरी में प्रधानाचार्य केके अम्मा और इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवशरण कुशवाहा, स्व. चंद्रशेखर पांडेय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. राममिलन द्विवेदी व प्रबंधक अखिलेश पांडेय, संत विवेकानंद में प्रबंधक अनिल मिश्रा, आशा मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक संतोष सिंह, केपी शास्त्री कालेज में प्रबंधक विजय पांडेय, आदर्श इंटर कालेज बिसंडा में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा, एचआईसी में डा. विनोद कुमार त्रिपाठी, सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य, नगर पालिका में अध्यक्ष पुुष्पा जाटव, नगर पंचायत में अध्यक्ष शांति साहू, नगर पंचायत ओरन में अध्यक्ष शिवबरन कोटार्य, तहसील में एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, रजिस्ट्रार कार्यालय में उप निबंधक जेके मिश्रा, गांधी चौक में कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र, सुभाष मूर्ति में अनिल सैनी, सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू आदि ने ध्वज फहराया।  

कमासिन। कलावती देवी पृथ्वी पाल सिंह महिला महाविद्यालय में प्रबंधक ऊधौ सिंह परिहार, विनोबा इंटर कालेज में प्रबंधक शिवराज सिंह व प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य शोभा वर्मा, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पछौंहा में प्रबंधक लालाराम वर्मा, जयदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक भैंरो प्रसाद गुप्त, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ धर्मेंद्र सिंह, बीआरसी में एबीएसए कैलाश सिंह पटेल, संकुल भवन सांड़ासानी में विनय कुमार वर्मा, जय दुर्गे इंटर कालेज बीरा में प्रभारी प्रधानाचार्य पंकज पांडेय व प्रबंधक शंकर प्रसाद चतुर्वेदी व ग्राम पंचायत छिलोलर में प्रधान दिलीप सिंह ने ध्वज फहराया।

बदौसा। राधाकृष्ण द्विवेदी, राकेश माहुले, विनोद गांधी, रामनरेश गुप्ता, मुन्ना द्विवेदी की अगुवाई में आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने ऐतिहासिक मड़फा किले में ध्वज फहराया। तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक इंडेन गैस सर्विस में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शनों का वितरण शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed