फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son-in-law beat his father-in-law with punches and kicks, resulting in his death

Banda News: दामाद ने ससुर को लात-घूंसों से पीटा, मौत

Mon, 30 Dec 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law beat his father-in-law with punches and kicks, resulting in his death
बांदा। बेटी को साथ ले जाने के लिए दामाद से कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसको लेकर हुए विवाद में दामाद ने ससुर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे ससुर की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया।डॉक्टरों ने देर रात मृत घोषित कर दिया। सास ने आरोपी दामाद के खिलाफ थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी सिधुवा कोटार्य (50) का बड़े दामाद अधरौरी गांव निवासी शैलेंद्र कोटार्य से रविवार की रात आठ बजे विवाद हो गया। दामाद ने ससुर को लात-घूंसों से पीट दिया। बचाने आई साली पूनम और पत्नी संगम के साथ भी मारपीट की। मारपीट से सिधुवा कोटार्य की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बिसंडा पीएचसी पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी विनीता ने बताया कि दामाद शैलेंद्र उनकी बेटी को साथ नहीं ले जा रहा था। बेटी संगम तीन साल से मायके में रह रही थी। संगम से छोटी पूनम की शादी में दामाद घर आया था। एक-दो दिन बाद उसे राजस्थान जाना था। संगम को साथ में ले जाने की बात कही तो मना कर दिया, कहा कि तीन महीने और पास रखो। इसी में बात बढ़ गई और दामाद ने सिधुवा के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से सिधुवा की मौत हुई है। पत्नी विनीता की तहरीर पर आरोपी दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



दामाद और ससुर के बीच विवाद हुआ था। दामाद ने ससुर के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट से ससुर की मौत हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी दामाद की तलाश की जा रही है। सुरेश सैनी, इंस्पेक्टर, बिसंडा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed