फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son hanged himself after beating his father

Banda News: पिता के पीटने पर बेटे ने लगाई फांसी

Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Son hanged himself after beating his father
तिंदवारी । मामूली बात पर पिता ने विवाहित बेटे को पीट दिया। इससे क्षुब्ध बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तब तक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजन मारपीट से आत्महत्या करने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद प्रजापति का बड़े बेटे 24 वर्षीय धर्मपाल प्रजापति ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजन ने देखा तो जीवित होने की उम्मीद में दरवाजा तोड़कर आनन-फानन उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मपाल की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद भी पिता धर्मपाल को कोई काम आदि नहीं करने पर पीट देता था।
विज्ञापन

पहले तो वह पिता का विरोध नहीं करता था, लेकिन शादी के बाद से जब भी पिता पीटता था तो वह विरोध करने लगा था। शनिवार को पिता-पुत्र तालाब से मिट्टी घर ला रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद ने धर्मपाल पर हाथ छोड़ दिया। इससे से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष कौशल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजन घटना का कारण पता होने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed