फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Somewhere the transformer blew and somewhere the fuse blew, people yearned for electricity.

Banda News: कहीं ट्रांसफार्मर फुंके तो कहीं उड़े फ्यूज, बिजली को तरसे लोग

Mon, 24 Jun 2024 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the transformer blew and somewhere the fuse blew, people yearned for electricity.
बांदा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। सोमवार को दिन में पूरे दिन आंख मिचौली का खेल चला। कहीं ट्रांसफार्मर फुंका तो कहीं फ्यूज उड़े। बिजली विभाग कर्मचारियों को फाल्ट तलाशने में घंटों लग गए। इस बीच लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन




करीब दो माह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे जनपदवासियों को बिजली कटौती जमकर छका रही है। बिजली विभाग इसी बीच नया केबल बिछाने का भी काम करा रहा है। ऐसे में आठ-आठ घंटे की बिजली कटौती लोगों पर भारी पड़ रही है। रविवार की रात शहर में दो ट्रांसफार्मर फुंके तो 11 जगह फाल्ट हुए। महेश्वरी देवी फीडर में कंधर दास तालाब में केबल जलकर चिपक गया। इससे तीन घंटे तक बिजली को लोग तरसते रहे।
विज्ञापन

शाम से बाबूलाल चौराहा के पास पुलिस क्लब के केबल बदलने का काम चलता रहा। इससे महेश्वरी देवी फीडर में कई घंटे शटडाउन लिया गया। लोग गर्मी में बिजली आने का इंतजार करते रहे। छोटी बाजार में रात नौ बजे एक फेस चला गया तो दो घंटे तक लोग फोन घनघनाते रहे। कोतवाली नगर के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से करीब पांच हजार लोग रात दस बजे से एक बजे तक अंधेरे में रहे। छाबी तालाब, शुकुल कुआं, कालूकुआं, खुटला व निम्नीपार में भी एक-एक फेस चले जाने से लोग गर्मी में टहलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को दोपहर खुटला में एक फेस गायब रहा तो दूसरे में लोवोल्टेज से लोग परेशान रहे। बिजली खेड़ा, छोटी बाजार, छाबी तालाब आदि मोहल्लों में केबल बदलने का काम चलता रहा। सुबह 11 बजे बिजली कटी तो शाम छह बजे आई। डीएम कालोनी रोड में पेड़ के डालों की छंटाई होने से यहां संकटमोचन फीडर से दो घंटे दोपहर में शटडाउन रहा। छिपटहरी में सोमवार को दोपहर ट्रांसफार्मर जल गया। इसे बदलने में करीब पांच बजे गए। पांच घंटे मोहल्लेवासी गर्मी में परेशान रहे। चौक बाजार व कैलाशपुरी में भी पीलीकोठी से तीन घंटे का शटडाउन लिया गया। बिजली न रहने से लोगों का कारोबार प्रभावित रहा।







मुख्य अभियंता की फटकार से भी नहीं सुधरी बिजली



बांदा। पीलीकोठी उप केंद्र में तीन दिन पहले मुख्य अभियंता आरिफ अहमद ने पहुंचकर एसडीओ चंदन यादव सहित अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। बिना वजह शटडाउन न लिए जाने की हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद पीलीकोठी में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एसडीओ कभी उनका फोन नहीं उठाते। उपकेंद्र में जाने पर वह कभी मिलते नहीं है।








वर्जन-



-शहर के कुछ मोहल्लों में केबल बिछाने का काम चल रहा है। इससे शटडाउन लिया गया था। जहां फाल्ट व ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने की शिकायतें मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया गया है।-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगरीय, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed