फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Soldiers went to Prayagraj, route diversion caused traffic jam

Banda News: सिपाही गए प्रयागराज, रूट डायवर्जन से लगा जाम

Tue, 03 Dec 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Soldiers went to Prayagraj, route diversion caused traffic jam
बांदा। सोमवार को पूरे दिन लोग जाम से जूझे। शहर के दोनों ओवरब्रिज व केन रोड पर भीषण जाम लग गया। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस ने सर्दी में पसीना छोड़ दिया। जाम की मुख्य वजह रूट डायवर्जन रहा। बताया जा रहा है कि बाबूलाल चौराहे से ईदगाह रोड में बन रहे अंडरपास और कालका चौराहा से सेढ़ू तलैया में बन रहे अंडरपास की वजह से यह समस्या आ रही है। लगभग एक माह से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन




सोमवार की देर शाम जब ऑफिसों की छुट्टी हुई तो जाम का नजारा आम हो गया। दूसरी तरफ ट्रैफिक सिपाहियों के कुंभ मेला प्रयागराज में ड्यूटी जाने के कारण स्थिति और बदहाल हो गई। आने-जाने वाले लोग कालूकुआं चौराहे व शहर की ओर आने वाले वाहन स्टेशन रोड ओवर ब्रिज से होकर गुजर रहे हैं। सोमवार का दिन आफिस व स्कूल कॉलेज खुलने से दिन में कई बार और शाम को केन रोड भी जाम की गिरफ्त में आ गया। ई रिक्शों ने इसे और भी जटिल बना दिया। बाजार, प्रमुख मार्ग में इनके कारण दिनभर आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रयागराज में कुंभ मेला ड्यूटी में गए 23 ट्रैफिक सिपाही

बांदा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने का जिम्मा 40 ट्रैफिक कर्मियों के कंधों पर है। इनमें प्रयागराज में कुंभ मेला के चलते 23 ट्रैफिक कर्मी ड्यूटी के लिए प्रयागराज रवाना हो चुके हैं। शेष बचे 17 सिपाहियों के कंधों पर व्यवस्था संभालने का जिम्मा रहा, लेकिन सोमवार को वह भी असहाय नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो घंटे से ज्यादा बंद रहा ओवर ब्रिज



सोमवार को दोपहर नए व पुराने ओवरब्रिज में यातायात दो घंटे के लिए रुक सा गया। कारण था पुल में लगा भीषण जाम। स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली वाहन व ई रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते कालू कुआं चौराहे से बाबूलाल चौराहा व स्टेशन रोड की ओर जाने वाले ओवर ब्रिज पर भीषण जाम लग गया। हाल यह था कि जो जहां फंस गया, वह वहीं पर खड़ा रह गया। दो घंटे ज्यादा चले जाम में शहरवासी व स्कूली बच्चों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

जाम से होती है परेशानी



खाईंपार के आमिर खान ने बताया कि हर में एक से दूसरी जगह जाने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। जाम के कारण लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार जरूरी काम भी छूट जाते हैं।



स्टेशन रोड निवासी रोहित ने बताया कि शहर में जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा हैं। हजारों की संख्या में ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। रिक्शा चालक जहां मर्जी होती है, वहां बिना रुकावट वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे बाजार व प्रमुख मार्गों का यातायात प्रभावित होता है।


शहर में जाम की समस्या बढ़ी है। इसके लिए ट्रैफिक सिपाहियों को अलर्ट किया गया है। मूवमेंट टीम भी लगाई गई है। सड़क में अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह है। इसे हटवाया जाना चाहिए। -राजवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी,यातायात, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed