फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Soldier in a bandit affected area

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में बांटे स्वेटर

Sun, 28 Jan 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Sun, 28 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Soldier in a bandit affected area
बच्चों को बांटे गए स्वेटर - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट और मध्य प्रदेश की सरहद पर स्थित फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन गांव के परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे बहुत ही गरीब हैं। इन बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वेटर प्रदान किए। इनमें कई बच्चे ऐसे थे, जिन्हें पहली बार गर्म कपड़ा नसीब हुआ। स्वेटर पाकर इन बच्चों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन ने इस साल परिषदीय स्कूलों के निर्धन बच्चों को स्वेटर की सौगात दी है। इसी श्रृंखला में जिले के दुर्गम और दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज के बघोलन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक से पांचवीं तक के 75 बच्चों को फाउंडेशन की ओर से नए स्वेटर प्रदान किए गए। ग्राम प्रधान राम प्रकाश और इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद अवस्थी ने स्वेटर बांटा। स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष कोदूराम और सहायक अध्यापक विकास कुमार सहित अमर उजाला के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गरीब बालक में है पढ़ने की ललक
मजदूर परिवार के मासूम को पढ़ने की इतनी ललक है कि स्कूल में पंजीकरण न होने के बावजूद वह नियमित रूप से विद्यालय आ रहा है। बेहद गरीब घर के तीन वर्षीय बालक पृथ्वीराज के जिस्म पर गर्म कपड़े तो दूर सही-सलामत साधारण कपड़े भी नहीं थे। स्कूल में बच्चों के साथ नियमित आने पर उसे भी अमर उजाला फाउंडेशन का स्वेटर दिया गया। फटे कपड़ों में स्कूल आए बालक ने लपक कर स्वेटर हथिया लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed