{"_id":"63f6535ccf571219df0e6d8d","slug":"smoked-to-drive-away-mosquitoes-old-woman-burnt-to-death-banda-news-c-12-1-92263-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मच्छर भगाने के लिए जलाए गए कौड़ा की आग से वृद्धा की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मच्छर भगाने के लिए जलाए गए कौड़ा की आग से वृद्धा की जलकर मौत
Wed, 22 Feb 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
मच्छर भगाने के लिए किया धुआं, वृद्धा की जलकर मौत
- देहात कोतवाली क्षेत्र के खौड़हवा पुरवा में मंगलवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के खौड़हवा पुरवा गांव में मंगलवार रात मच्छर भगाने के लिए किए गए धुआं से वृद्धा की साड़ी में आग लग गई। हादसे में वृद्ध की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी से घर में चीख-पुकार मच गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी सहदइया (90) अपनी पुत्री की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के खौड़हवा पुरवा में रहती थी। कुछ दिन पहले उन्हें फालिश (लकवा) मार गया था। मंगलवार शाम उसने मच्छर भगाने के लिए धुआं करने के लिए कौड़ा (बाल्टी) में आग जलाई। अचानक कौड़ा गिर गया, जिसे फालिश की वजह से वह सीधा नहीं कर सकी। इस कारण उसके कपड़ों में आग लग गई। उसकी आग से जलकर मौत हो गई।
देर रात उसकी पुत्री केलापति खाना लेकर पहुंची, तो वह आंगन में जली मिली। मृतका के दामाद गुलाब के भाई जागेश्वर ने बताया कि मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पुत्र बाहर रहकर काम करता है। घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि मृतका की आग से जलकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।