{"_id":"67743034ccfc8ab7e504b6fd","slug":"smile-on-shivering-faces-with-the-gift-of-blanket-and-shawl-banda-news-c-212-1-bnd1005-120086-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कंबल-शाल की सौगात से ठिठुरते चेहरों पर मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कंबल-शाल की सौगात से ठिठुरते चेहरों पर मुस्कान
विज्ञापन
बांदा। जानलेवा ठंड की मार सह रहे गरीब परिवारों के चेहरों पर राहत की मुस्कान बिखेरने की चल रही कोशिशों में मंगलवार को साल की आखिरी सुबह चिराग फाउंडेशन (महिला संगठन ) की टीम ने हरदौल तलैया मोहल्ले (मर्दन नाका) में नए कंबल, स्वेटर, शाल और नवजात बच्चों के लिए ऊनी कपड़े बांटे।
चिराग फाउंडेशन पिछले कई सालों से जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए नए कपड़े बांटने का काम अंजाम दे रहा है। इस वर्ष अमर उजाला फाउंडेशन के इसी अभियान मुस्कान (नेकी की दीवार ) में भी फाउंडेशन सहयोगी भूमिका निभा रहा है। अब तक काफी संख्या में लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
मंगलवार को फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक और प्रबंधक डॉ. सबीहा रहमानी अपनी टीम के साथ पिछड़े क्षेत्र की बस्ती हरदौल तलैय्या (मरदन नाका) पहुंचीं। यहां साधनों से वंचित तबके की महिलाओं व बच्चों को कंबल व स्वेटर, शाल आदि सौंपे। जरूरतमंदों के चेहरों पर ''मुस्कान'' उभर आई। राहत सामग्री खरीद में फाउंडेशन संरक्षक डॉ. मो. रफीक, सह संरक्षक अकील अहमद, डॉ. सोहेब , डॉ. हिना रफीक, डॉ. सायमा, डॉ. सदफ खान, रिया जैन आदि ने भी सहयोग किया। वितरण के दौरान पूर्व सभासद शब्बीर जुगनू भी मौजूद रहे। नए वर्ष पर पहली जनवरी को भी विवरण होगा।